Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जमशेदपुर : परसुडीह थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए जान मारने की नीयत से मारपीट कर जख्मी करने के आरोप में फरार चल रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पहले मामले में परसुडीह थाना कांड संख्या 95/26 के प्राथमिकी अभियुक्त प्रकाश कुमार ठाकुर, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता संजय ठाकुर, निवासी जोजोबेड़ा सरकारी स्कूल के पीछे, गोविंदपुर थाना क्षेत्र, जमशेदपुर को गिरफ्तार किया गया. उसके खिलाफ जान मारने की नीयत से मारपीट कर जख्मी करने के आरोप में मामला दर्ज है. वहीं, दूसरे मामले में परसुडीह थाना कांड…

Read More

जामताड़ा: जिले के खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को 27 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खेल पर संवाद सीधे सुनने का अवसर मिलेगा. ‘खेल की बात पीएम मोदी के साथ’ कार्यक्रम के लिए जिले के जामताड़ा महाविद्यालय और मॉडल कॉलेज, फतेहपुर-नाला का चयन किया गया है. कार्यक्रम को लेकर दोनों संस्थानों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. मंगलवार को माय भारत जामताड़ा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में जामताड़ा महाविद्यालय परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी गई. प्रेस कॉन्फ्रेंस में माय भारत जामताड़ा की उपनिदेशक उत्तर विश्वास, एनएसएस की जिला नोडल पदाधिकारी डॉ.…

Read More

जामताड़ा: खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के खिलाफ कांग्रेस ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है. मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों और ‘चंदा चोरी’ समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की. पार्टी ने 27 अगस्त से जिला स्तर पर आंदोलन शुरू करने और 7 सितंबर को रांची में प्रदेश स्तरीय महाधरना आयोजित करने का ऐलान किया है. जिला प्रभारी सुल्तान अहमद और जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर आंदोलन की विस्तृत…

Read More

जमशेदपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित 10th माईल स्टोन होटल में सोमवार को युवा कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के बाद मंगलवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मृतक के आवास पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और घटना की जानकारी ली. इसके बाद मीडिया से बातचीत में सरयू राय ने शहर में सक्रिय आपराधिक गिरोहों, उन्हें मिलने वाले कथित राजनीतिक संरक्षण और पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठाए. सरयू राय ने कहा कि शहर में अपराध बढ़ने के पीछे राजनीतिक प्रभाव वाले लोगों और उनके प्रभाव क्षेत्र में…

Read More

रामगढ़: “आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी” के संकल्प के साथ रामगढ़ पुलिस की गश्ती और आपातकालीन रिस्पॉन्स व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. राज्य सरकार के पुलिस आधुनिकीकरण अभियान के तहत दूसरे चरण में रामगढ़ पुलिस को 20 नए पेट्रोलिंग वाहन मिले हैं. मंगलवार को उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और उप विकास आयुक्त ने संयुक्त रूप से वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिस बल के आधुनिकीकरण, सुदृढ़ीकरण और संसाधनों के उन्नयन की दिशा में चलाए जा रहे अभियान के तहत ये वाहन उपलब्ध कराए गए हैं. इससे जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस…

Read More

जामताड़ा: खान एवं खनिज विकास और विनियमन (MMDR) संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में मंगलवार को जामताड़ा में प्रमुख वामपंथी दलों ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया. खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में वाम दलों के नेता और कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए. धरना की अध्यक्षता सीपीआई के जिला सचिव गौर रवानी ने की. धरना को संबोधित करते हुए सीपीएम के चंडी दास पुरी, सुरजीत सिन्हा, सीपीआई के कानाई माल पहाड़िया, तरुण कुमार मंडल और फॉरवर्ड ब्लॉक के अरुण कुमार मंडल समेत अन्य नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा. नेताओं ने आरोप लगाया कि…

Read More

जामताड़ा: गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर जामताड़ा पुलिस का एक माह तक चला विशेष अभियान सफल रहा. पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के साथ दूसरे जिलों और राज्यों से कुल 37 मोबाइल फोन बरामद किए. मंगलवार, 25 अगस्त को सत्यापन के बाद मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए गए. लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस की पहल की सराहना की. पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को गुम मोबाइल से संबंधित शिकायतों और CEIR Portal…

Read More

सरायकेला: जिले में अवैध बालू खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. मंगलवार को उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग की टीम ने चौका, चांडिल और कंदरबेड़ा क्षेत्र में विशेष निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान सामने आए अवैध बालू कारोबार से संबंधित मामले में चांडिल थाना में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में खान निरीक्षक द्वारा तीनों क्षेत्रों में जांच और छापेमारी की गई. अभियान के दौरान अवैध बालू खनन, भंडारण एवं परिवहन से जुड़ी गतिविधियों की जांच…

Read More

सरायकेला: जमशेदपुर शहर के युवा कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस बड़ी कामयाबी की ओर बढ़ती नजर आ रही है. अब तक सामने आ रही जानकारियों के मुताबिक इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस जल्द चौंकाने वाला खुलासा कर सकती है. हालांकि पुलिस की ओर से संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने या उनकी पहचान को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. फिलहाल निखार सबलोक के पिता के आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों…

Read More

रामगढ़: आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने की दिशा में रामगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन भरोसा’ लगातार परिणाम दे रहा है. अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना एवं ओपी क्षेत्रों से गुम हुए 59 मोबाइल बरामद कर मंगलवार को उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया. पुलिस के अनुसार पिछले दो माह में दो चरणों में कुल 184 गुम मोबाइल खोजकर उनके मालिकों तक पहुंचाए जा चुके हैं. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को गुम मोबाइल से संबंधित दर्ज सनहा और CEIR पोर्टल पर उपलब्ध सूचनाओं के आधार…

Read More