सरायकेला: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर के रांगाटांड़ स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में क्षेत्रीय गौड़ समाज के तत्वावधान में सात दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सह जन्माष्टमी पूजा का आयोजन किया जाएगा. 20 वर्षों से आयोजित हो रहे इस जन्माष्टमी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. आयोजन को लेकर श्रीकृष्ण मंदिर परिसर की साफ-सफाई सहित अन्य तैयारियां आयोजन समिति की ओर से पूरी की जा रही हैं.


श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सह मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नागेश्वर प्रधान ने बताया कि 4 सितंबर को शाम 6 बजे जन्माष्टमी पूजा पंडाल का उद्घाटन खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक दशरथ गागराई बतौर मुख्य अतिथि करेंगे. इसके बाद रात 9 बजे से जन्माष्टमी पूजा शुरू होगी, जो भगवान श्रीकृष्ण के जन्म तक चलेगी.
5 सितंबर को शाम 6 बजे मेला का उद्घाटन गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा. इस अवसर पर महालीमोरूप क्षेत्र के गौड़ बहुल इलाकों से वर्ष 2026 में मैट्रिक, इंटर, स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान लोगों और बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया जाएगा.
आयोजन के तहत 6 सितंबर को शाम 7 बजे कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता, 7 सितंबर को रात 8 बजे मटकी फोड़ कार्यक्रम, 8 सितंबर को शाम 7 बजे शंख ध्वनि कार्यक्रम और 9 सितंबर को शाम 7 बजे कृष्ण गीत, संगीत एवं भजन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. 10 सितंबर को रात 8 बजे श्रीकृष्ण प्रतिमा के विसर्जन के साथ सात दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का समापन होगा.
जन्माष्टमी मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए विभिन्न साधनों के साथ मीना बाजार, इलेक्ट्रिक झूला, इलेक्ट्रिक नाव, ब्रेक डांस, बुगी-बुगी सहित कॉस्मेटिक और अन्य दुकानों की व्यवस्था रहेगी. मेले को लेकर क्षेत्रीय गौड़ समाज और आयोजन समिति के पदाधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं.
आयोजक समिति में ये शामिल हैं. अध्यक्ष नागेश्वर प्रधान, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण कुमार प्रधान, सचिव हेमसागर प्रधान, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ प्रधान, प्रवक्ता उमाकांत प्रधान, देवीदत्त प्रधान और भरत प्रधान. उपाध्यक्ष विष्णु प्रधान, संजय प्रधान, तरुण प्रधान, जहरलाल प्रधान, अजीत प्रधान और राजेंद्र प्रधान हैं. उपसचिव के रूप में गोपीनाथ प्रधान, अर्जुन प्रधान, यशवंत प्रधान, प्रकाश, आशुतोष और आशीष प्रधान शामिल हैं. सलाहकार समिति में रामनाथ होता, कुलदेव प्रधान, भैरव प्रधान, मकरध्वज प्रधान, शंभूनाथ प्रधान, सहदेव प्रधान, बलदेव प्रधान, हरिश्चंद्र प्रधान, तिथो प्रधान, कुथलु प्रधान और विजय प्रधान समेत अन्य सदस्य शामिल हैं.
प्रमोद सिंह (संपादक)

