Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला/ Pramod Singh लोक आस्था के महापर्व चैती छठ का शुभारंभ रविवार को जिले में पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ हो गया. व्रतियों ने परंपरागत कद्दू- भात (नहाय- खाय) के साथ व्रत की शुरुआत की, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बन गया. सुबह से ही व्रती पवित्र नदी- तालाबों में स्नान कर घरों की शुद्धि के बाद भगवान सूर्य की उपासना में जुट गए. घर- घर में कद्दू- भात का प्रसाद तैयार किया गया, जिसे ग्रहण कर व्रत का संकल्प लिया गया. छठ गीतों और भक्ति संगीत से गांव- शहर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया.…

Read More

जमशेदपुर/ Afroz Mallik एक ओर विश्व जल दिवस के मौके पर देशभर में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर मुस्लिम बस्ती में बीते तीन दिनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप है. हालात ऐसे हैं कि लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरसने को मजबूर हैं. जानकारी के अनुसार 20 मार्च को चांद रात और 21 मार्च को ईद-उल-फितर का पर्व मनाया गया, लेकिन पानी की कमी के कारण लोगों की खुशियां फीकी पड़ गईं. त्योहार के दौरान खाना बनाने, साफ-सफाई और अन्य जरूरी कामों…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बरजूडीह गांव से सटे जंगल में चल रही दो अवैध महुआ शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान मौके पर करीब 500 किलो अवैध जावा महुआ भी नष्ट किया गया. यह कार्रवाई थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई. पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से जंगल में छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण के ठिकानों को पूरी तरह समाप्त कर दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि बरजूडीह के जंगल में अवैध…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड अंतर्गत आसनतालिया पंचायत के गोलासाई, एदेलबेड़ा और हाड़ीमारा गांवों में पान तांती समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अनिल कुमार दास ने की. बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर समाज की नई कमिटी का गठन करना था. इस दौरान समाज के सभी स्वजातीय भाई-बंधुओं, महिलाओं और युवाओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई कार्यसमिति का चयन किया गया. नवगठित कमिटी में हीरालाल तांती को अध्यक्ष, अमूल तांती को सचिव और रामेश तांती को कोषाध्यक्ष चुना गया. वहीं सुलेखा तांती को महिला संयोजिका और…

Read More

कोलकाता/ जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे South Eastern Railway के मुख्यालय गार्डेनरीच से जारी कार्यालय आदेश संख्या 66/ 2026 के तहत कई अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया गया है. यह आदेश 20 मार्च 2026 को महाप्रबंधक की स्वीकृति के बाद जारी किया गया. जारी आदेश के अनुसार, राजेश कृष्णाराव डोंगरे को पूर्वी रेलवे में SA ग्रेड में पदस्थापन के लिए स्थानांतरित किया गया है, जबकि बाबुल बर्मन को चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स भेजा गया है. खड़गपुर मंडल में भी कई अहम बदलाव किए गए हैं. ए.के. पुरुष्टि को उप मुख्य विद्युत इंजीनियर (ERS-POH, खड़गपुर) बनाया गया है, जबकि वरिष्ठ मंडल…

Read More

चांडिल/ Vikash Thakur सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत शहरबेड़ा में सरहुल पर्व को लेकर भूमि विवाद अब गहराता जा रहा है. इस मामले में जमीन मालिक सूर्य पद महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं. प्रेस वार्ता में उन्होंने दावा किया कि प्लॉट संख्या 395, 397, 403 और 404, जो करीब 7.5 एकड़ भूमि है, उनकी निजी संपत्ति है. उनका आरोप है कि वर्ष 2024 से कुछ लोग सरहुल पर्व के नाम पर इस जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस संबंध में…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh रांची के मारवाड़ी भवन में आयोजित भव्य समारोह में नव- निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया, जहां सेवा, नेतृत्व और समाज के विकास का मजबूत संदेश दिया गया. झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सहायक समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर निकाय चुनाव में विजयी मेयर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों को सम्मानित किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, चंद्रशेखर अग्रवाल और संजीव विजयवर्गीय उपस्थित रहे. वहीं विशिष्ट अतिथियों में ईशा जैन, मानगो की मेयर सुधा गुप्ता और सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज कुमार…

Read More

चक्रधरपुर: धरती पर जीवन का आधार जल आज गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है. पीने योग्य पानी तेजी से घट रहा है, जबकि इंसान अपनी लापरवाही से इस अमूल्य संसाधन को लगातार बर्बाद कर रहा है.  आदिवासी युवा मित्र मंडल चक्रधरपुर के सचिव रबिन्द्र गिलुवा ने कहा कि जल का महत्व जितनी जल्दी समझ लिया जाए, उतना ही मानव जीवन के लिए बेहतर होगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण केवल विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्य आवश्यकता बन चुका है. उन्होंने बताया कि पृथ्वी पर लगभग 70 प्रतिशत जल मौजूद है, लेकिन इसमें से केवल 1…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh शहीद दिवस के अवसर पर जिले में “मेरा भारत, मेरी ज़िम्मेदारी” अभियान के तहत युवाओं ने अनूठी पहल करते हुए श्रमदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का सशक्त संदेश दिया. रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में “मेरा युवा भारत” के तत्वावधान में सामुदायिक भवन परिसर और सिदो- कान्हू पार्क में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व जिला युवा पदाधिकारी क्षितिज ने किया. इस दौरान पदाधिकारियों, कर्मियों और युवा वॉलिंटियर्स ने मिलकर पार्क और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया. कचरा संग्रहण, झाड़ियों की सफाई और सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर पूरे इलाके…

Read More

जमशेदपुर: ईद-उल-फितर के अवसर पर टाटा स्टील के स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी और कोच हसन इमाम मल्लिक के आवास पर गणमान्य लोगों का जमावड़ा लगा. सभी ने उन्हें ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया. इस मौके पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह, फरजान हिरजी, अधिवक्ता संजय कुमार, संजीव महतो समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है. उन्होंने देश और दुनिया में अमन- चैन…

Read More