चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड अंतर्गत आसनतालिया पंचायत के गोलासाई, एदेलबेड़ा और हाड़ीमारा गांवों में पान तांती समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अनिल कुमार दास ने की.

बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर समाज की नई कमिटी का गठन करना था. इस दौरान समाज के सभी स्वजातीय भाई-बंधुओं, महिलाओं और युवाओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई कार्यसमिति का चयन किया गया.
नवगठित कमिटी में हीरालाल तांती को अध्यक्ष, अमूल तांती को सचिव और रामेश तांती को कोषाध्यक्ष चुना गया. वहीं सुलेखा तांती को महिला संयोजिका और रीता तांती को उप- महिला संयोजिका की जिम्मेदारी दी गई.
इसके अलावा सलोनी तांती, रीना तांती और आनंद तांती को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया. सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई.
इस मौके पर प्रखंड कमिटी के वरिष्ठ पदाधिकारी मनोज तांती, बबलू दास, अनिल कुमार दास और नयना दास भी उपस्थित रहे. सभी ने अपने विचार रखते हुए समाज को संगठित रखने और नई कमिटी को सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया.
बैठक के अंत में समाज की एकता और विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया गया.

