जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र से 80 वर्षीय बुजुर्ग एन. जगदीश्वर राव के लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों के अनुसार वे 22 मार्च 2026 की सुबह घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है.

बताया गया कि वे जुगसलाई स्थित बद्रीनाथ अपार्टमेंट, स्टेशन रोड, घोड़ा चौक के पास के निवासी हैं. काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने जुगसलाई थाना में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई है.
लापता वृद्ध का हुलिया इस प्रकार है
उम्र: लगभग 80 वर्ष, कद: करीब 5 फीट 4 इंच, रंग: सांवला, भाषा: हिंदी एवं तेलुगू, पहनावा: शर्ट-पैंट और पैर में ब्राउन रंग की सैंडल.
परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से लगातार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल बंद आ रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी उक्त व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत 9852542042 या 8877768658 पर संपर्क करें या नजदीकी थाना को सूचित करें.

