सरायकेला/ Pramod Singh गर्मी के मौसम से पहले शुद्ध पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर पंचायत प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है. मंत्री दीपक बिरुवा के निर्देश पर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों के साथ सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की.

बैठक में आगामी गर्मी को देखते हुए सभी गांवों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान विभागीय सुविधाओं और समस्याओं का आकलन किया गया.
विचार- विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि खराब पड़े चापाकलों की प्राथमिकता के आधार पर युद्धस्तर पर मरम्मत कराई जाएगी, ताकि किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न न हो.
नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने अभियंताओं को निर्देश दिया कि पेयजल आपूर्ति को लेकर अभी से ठोस और प्रभावी तैयारी सुनिश्चित की जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
बैठक में कार्यपालक अभियंता ललित हिंदवार, सहायक अभियंता एमएल गुलवा, कनीय अभियंता प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष अविनाश कवि, वार्ड पार्षद विक्रम मोदक, गौतम नायक समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे.

