Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

चांडिल/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत ताज नगर स्थित अली मस्जिद के समीप एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. इस घटना में मोहम्मद शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके कान पर गहरी चोट आई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहिद की शादी शबनम खातून से करीब 10 से 12 वर्ष पूर्व हुई थी. पारिवारिक विवाद के कारण लगभग एक वर्ष पहले दोनों का तलाक हो चुका है. बताया जा रहा है कि घटना के दिन शाहिद घर से बाहर जा रहा था, तभी रास्ते में…

Read More

चांडिल/ Afroz Mallik कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार को क्षेत्र में बेहतर कानून- व्यवस्था बनाए रखने और हाल ही में संपन्न नगर परिषद चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए कोल्हान यूथ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सम्मानित किया गया. सोसाइटी के अध्यक्ष शानुर रहमान के नेतृत्व में सदस्यों ने कपाली ओपी पहुंचकर प्रभारी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की. इस मौके पर शानुर रहमान ने कहा कि चुनाव जैसे संवेदनशील समय में कपाली पुलिस की सक्रियता और सूझबूझ के कारण ही पूरा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सका. उन्होंने कहा कि पुलिस…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal 15 वर्षों के बाद होने जा रही भारत की जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में जिले के एसजीएसवाई सभागार में उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त रवि आनंद, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुजीत कुमार सिंह और जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी संतोष कुमार घोष सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि जनगणना 2027 का कार्य बेहद महत्वपूर्ण है और इसे पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इसी क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह और थाना प्रभारी विनय कुमार ने संयुक्त रूप से सोमवार को जुलूस के निर्धारित रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी जुलूस निर्धारित रूट से ही निकाले जाएंगे. किसी भी स्थिति में रूट परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी, ताकि व्यवस्था बनी रहे और किसी तरह की अव्यवस्था उत्पन्न न हो. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एस्पायर संस्था के तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण का मुख्य विषय ‘नन्हे कदम’ के माध्यम से प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा को मजबूत करना रहा. प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रखंड की आंगनवाड़ी सेविकाओं को 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. विशेषज्ञों ने प्रारंभिक बाल्यावस्था विकास के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि जीवन के शुरुआती वर्षों में ही शारीरिक, संज्ञानात्मक, भाषाई, सामाजिक…

Read More

चाण्डिल/ Vikash Thakur तिरुलडीह शहीद चौक पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का सोमवार को भव्य स्वागत किया गया. तिरुलडीह पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह मुंडा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान शहीद चौक पर शहीद अजीत, धनंजय महतो और अनिल गोप की मूर्तियों पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया गया. कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं की अच्छी- खासी उपस्थिति रही. बताया गया कि अर्जुन मुंडा कुकड़ू प्रखंड स्थित बिरसा मुंडा चौक, डाटम में आयोजित सरहुल महोत्सव में शामिल होने जा रहे थे. इसी क्रम…

Read More

सरायकेला: जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू प्रीतम आचार्य और एक कथित दलाल विनय तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है. इस दोहरी कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. मिली जानकारी के अनुसार, सरायकेला में भू-अर्जन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बैठक उपायुक्त की मौजूदगी में चल रही थी. इसी दौरान प्रीतम आचार्य के मोबाइल पर फोन आया, जिसके बाद वे बैठक से बाहर निकले और कथित रूप से पैसे के लेनदेन में जुट गए. पहले से घात लगाए ACB की टीम ने उन्हें मौके पर…

Read More

जमशेदपुर: झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान पत्र, प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देने की मांग को लेकर सोमवार को उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया. आंदोलनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार के संकल्प संख्या 1938 (दिनांक 30 अप्रैल 2021) के तहत चिन्हित आंदोलनकारियों को राजकीय सम्मान देने का प्रावधान है, लेकिन पूर्वी सिंहभूम जिले में इसका पालन नहीं हो रहा है. आंदोलनकारी पुष्कर महतो ने कहा कि इस संकल्प का उद्देश्य आंदोलनकारियों को सम्मान देना और राज्य में सकारात्मक संदेश देना है, लेकिन अब…

Read More

हजारीबाग: जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के 8 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित बड़ी वारदात टल गई है. पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि केरेडारी थाना क्षेत्र के कोलेसरी इलाके में उग्रवादी किसी बड़ी घटना की तैयारी में जुटे हैं. सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन कर इलाके की घेराबंदी करते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया गया. कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो वाहन…

Read More

जमशेदपुर: मारवाड़ी युवा मंच की आम सभा हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. इस दौरान सर्वसम्मति से युवा प्रकाश बजाज को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया. वहीं युवा हेमंत अग्रवाल गुप्ता को महासचिव और युवा अनूप शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. सभा की शुरुआत निवर्तमान अध्यक्ष युवा विकास शर्मा द्वारा स्वागत भाषण के साथ हुई. उन्होंने अपने कार्यकाल में मंच द्वारा किए गए सामाजिक, सांस्कृतिक और सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. इसके बाद सचिव युवा हेमंत हर्ष अग्रवाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें वर्षभर की…

Read More