- Saraikela Adityapur Crime सरायकेला: आदित्यपुर में फिर सक्रिय हुआ सागर गिरोह ! दीपू मिश्रा ने साथियों संग अनिकेत पर किया जानलेवा हमला, हाथ टूटा, पिस्तौल दिखाकर धमकाने का भी लगा आरोप
- Saraikela Adityapur Crime सरायकेला: आदित्यपुर में फिर सक्रिय हुआ सागर गिरोह ! दीपू मिश्रा ने साथियों संग अनिकेत पर किया जानलेवा हमला, हाथ टूटा, पिस्तौल दिखाकर धमकाने का भी लगा आरोप
- Dhanbad Woman Assault Case धनबाद: पेड़ से महिला को बांधकर मारपीट का वीडियो वायरल, एक महिला को गिरफ्तार
- Jamtara Scissor Attack जामताड़ा: कैंची से युवक पर हमला, चौकीदार के बेटे पर आरोप, ग्रामीणों ने अस्पताल में घेरा
- Kuchai Gandhi Jayanti 2026 कुचाई: रूगुडीह पंचायत भवन में गांधी और शास्त्री जयंती पर विशेष ग्रामसभा, स्वच्छता व ग्राम विकास पर चर्चा
- Deoghar Brown Sugar Action 2026 देवघर: ब्राउन शुगर के साथ पांच गिरफ्तार, 21.01 ग्राम मादक पदार्थ और 5,400 रुपये नकद बरामद
- Lohardaga Missing Woman 2026 लोहरदगा: 7 साल पहले मृत घोषित महिला अचानक लौटी घर, परिजनों और गांव वालों के उड़ गए होश
- Asansol Seva Setu Camp आसनसोल: फॉर्म हाथ में, खाते में नहीं पहुंची राशि ! अन्नपूर्णा योजना को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए विशेष आदेश जारी किया है. जिला परिवहन पदाधिकारी के कार्यालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 27 मार्च, 28 मार्च, 29 मार्च 2026 एवं 2 अप्रैल 2026 को निकलने वाले जुलूस के मद्देनजर कई मार्गों पर नो- एंट्री लागू की गई है. आदेश के अनुसार सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत चाईबासा रोड (भाजपा कार्यालय के पास), खरसावां रोड (बिरसा चौक), कांड्रा थाना क्षेत्र के गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा तथा आदित्यपुर थाना क्षेत्र के आदित्यपुर टोल प्लाजा के पास सभी प्रकार के मालवाहक छोटे एवं…
सरायकेला: रामनवमी पर्व के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. इसी क्रम में सरायकेला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत झिमरी गांव में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व चांडिल अंचल निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने किया. इस दौरान पुलिस बल ने गांव के विभिन्न इलाकों, मुख्य सड़कों और संवेदनशील स्थलों का भ्रमण करते हुए लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया. फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की कि वे रामनवमी पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण…
जामताड़ा/ Manish Baranwal केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, रांची द्वारा जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड अंतर्गत निजकजरा में रबी फसल को लेकर दो दिवसीय उन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सीआईपीएमसी रांची के कार्यालय प्रमुख सह सहायक निदेशक अशोक कुमार एच.पी. द्वारा किया गया. प्रशिक्षण के प्रथम दिन किसानों को एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन की विभिन्न तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. इस दौरान बीजोपचार, यांत्रिक, जैविक एवं व्यावहारिक विधियों के उपयोग के साथ- साथ रसायन खरीदते समय बरती जाने वाली सावधानियों और सुरक्षित उपयोग के तरीकों पर विशेष जोर दिया…
जामताड़ा/ Manish Baranwal रामनवमी पर्व के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत आपूर्ति प्रमंडल जामताड़ा द्वारा विशेष तैयारी की गई है. इसके तहत विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों और क्षेत्रों में सरकारी एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों का अस्थायी पदस्थापन किया गया है. साथ ही आम लोगों की सुविधा के लिए कर्मियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि किसी भी समस्या पर तुरंत संपर्क किया जा सके. जामताड़ा उपकेंद्र एवं क्षेत्र 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र जामताड़ा- अमरजीत कुमार (7488807054). दुमका रोड शिव मंदिर, बाजार रोड शिव मंदिर- निरंजन महतो (9771980249), अजय बाउरी (9661908975), कौशल बाउरी…
आदित्यपुर: नगर निगम वार्ड संख्या 17 की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर गुरुवार को पार्षद नीतू शर्मा ने महापौर संजय सरदार से मुलाकात कर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से पार्षद ने वार्ड में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को अविलंब दुरुस्त कराने, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नियमित रूप से फॉगिंग कराने और बढ़ती आबादी के अनुसार सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाने की मांग की. इसके अलावा उन्होंने उन विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर टेंडर में शामिल करने की मांग उठाई, जो पिछले बोर्ड बैठक में स्वीकृत होने के बावजूद अब तक धरातल पर नहीं…
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के सबसे व्यस्ततम थाना क्षेत्रों में शामिल आदित्यपुर थाना तक पहुंचने वाली मुख्य सड़क आज बदहाल व्यवस्था की मिसाल बन चुकी है. हालात ऐसे हैं कि जिम्मेदार विभागों की चुप्पी ने आम लोगों की परेशानी को स्थायी संकट में बदल दिया है. टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग से सतपथी होटल से लेकर रेलवे फाटक तक रोजाना सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक जाम की स्थिति बनी रहती है. यह कोई एक-दो दिन की समस्या नहीं बल्कि 365 दिन का सच है, जिससे हर रोज हजारों लोग जूझने को मजबूर हैं. सबसे हैरान करने…
चांडिल/ Vikash Thakur रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को तिरुलडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनवमी अखाड़ों और उनके निर्धारित रूट लाइन का भौतिक निरीक्षण किया गया. यह निरीक्षण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल और पुलिस निरीक्षक चांडिल के नेतृत्व में किया गया. इस दौरान थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों ने विभिन्न अखाड़ों के मार्ग, संवेदनशील स्थलों और भीड़- भाड़ वाले क्षेत्रों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुलिस बल और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश देते हुए कहा कि पर्व…
जमशेदपुर: रामनवमी पर्व को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आ रही है. इसी क्रम में STF के डीआईजी इंद्रजीत महथा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचे और शहर के संवेदनशील रामनवमी अखाड़ा जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान इंद्रजीत महथा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो. इससे पूर्व जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर उनका पारंपरिक स्वागत किया गया. मौके पर जमशेदपुर एसएसपी पियूष पांडे, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने बताया कि शहर…
रांची: झारखंड सरकार ने रामनवमी को लेकर पूर्व घोषित अवकाश में बदलाव किया है. जारी अधिसूचना के अनुसार 26 मार्च 2026 (गुरुवार) को घोषित अवकाश को रद्द कर दिया गया है. सरकार के अनुसार विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर रामनवमी का पर्व अब 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को मनाया जाएगा. इसी के मद्देनजर 27 मार्च को राज्यभर में अवकाश घोषित किया गया है. इस निर्णय के तहत 26 मार्च (गुरुवार) को राज्य सरकार के सभी कार्यालय सामान्य कार्यदिवस की तरह खुले रहेंगे. वहीं 27 मार्च (शुक्रवार) को एनआई एक्ट के तहत अवकाश रहेगा. यह आदेश…
चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के मनोहरपुर प्रखंड के छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतलीघाट गांव के पास बुधवार शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों की पहचान लुकून चांपिया (19) और मानकी लागूरी (20) के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक रोया पूर्ति (22) की हालत गंभीर बताई जा रही है. तीनों युवक टोंटोगढ़ा गांव के निवासी थे. जानकारी के अनुसार तीनों युवक मनोहरपुर से एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान…