रांची: झारखंड सरकार ने रामनवमी को लेकर पूर्व घोषित अवकाश में बदलाव किया है. जारी अधिसूचना के अनुसार 26 मार्च 2026 (गुरुवार) को घोषित अवकाश को रद्द कर दिया गया है.

विज्ञापन
सरकार के अनुसार विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर रामनवमी का पर्व अब 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को मनाया जाएगा. इसी के मद्देनजर 27 मार्च को राज्यभर में अवकाश घोषित किया गया है.
इस निर्णय के तहत 26 मार्च (गुरुवार) को राज्य सरकार के सभी कार्यालय सामान्य कार्यदिवस की तरह खुले रहेंगे. वहीं 27 मार्च (शुक्रवार) को एनआई एक्ट के तहत अवकाश रहेगा. यह आदेश कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी किया गया है, जिससे पहले की अधिसूचना में आंशिक संशोधन किया गया है.

विज्ञापन
