- West Bengal Political Violence आसनसोल: कभी ‘बीरभूम का दबंग’, अब अपने ही दफ्तर में घिरे अनुव्रत !
- Adityapur Road Accident आदित्यपुर: टाटा- कांड्रा रोड पर अनियंत्रित ट्रेलर ने खड़ी पल्सर को रौंदा, बड़ी अनहोनी टली
- Saraikela Excise Raid सरायकेला: दुर्गापूजा से पहले अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, चार भट्टियां ध्वस्त; 2,700 किलो जावा महुआ नष्ट
- Chatra Excise Department Raid चतरा: दशहरा से पहले नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 391 पेटी शराब समेत करीब 50 लाख की खेप जब्त
- Khunti Oil Tanker Fire खूंटी: तेल टैंकर के केबिन में लगी आग, मची अफरा- तफरी; फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू
- Kandra Road Accident कांड्रा: रघुनाथपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, जमशेदपुर रेफर
- West Bengal Durga Puja 2026 आसनसोल: ‘गोली-मारपीट नहीं, शांति से मने दुर्गोत्सव’, सीतारामपुर के मेन धेमोमेन की महिलाओं ने उठाई आवाज
- Saraikela Police Action सरायकेला: अड्डेबाजी- नशापान पर पुलिस का एक्शन, चार पकड़ाए; परिजनों को थाने बुलाकर भरवाया बॉन्ड
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
चाईबासा/ Jayant Pramanik सोनुआ में चैत्र नवरात्रि का समापन पारंपरिक उल्लास और भावनात्मक माहौल के बीच हुआ, जहां महिलाओं ने सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को विदाई दी. रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने एक- दूसरे को सिंदूर लगाकर न सिर्फ विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं, बल्कि आपसी स्नेह और एकजुटता का संदेश भी दिया. धार्मिक मान्यता के अनुसार सिंदूर खेला केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि सौभाग्य, समृद्धि और पारिवारिक सुख- शांति की कामना का प्रतीक है. यही वजह रही कि पूरे आयोजन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और उत्साह देखने…
सरायकेला/ Pramod Singh थाना चौक पर श्री श्री महावीर अखाड़ा द्वारा आयोजित रामनवमी जुलूस का भव्य शुभारंभ किया गया. शनिवार को आयोजित इस धार्मिक आयोजन में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने पारंपरिक वीरता और संस्कृति का प्रदर्शन करते हुए तलवार भांजकर जुलूस की शुरुआत की, जिसके साथ ही पूरा क्षेत्र “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा. जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, अखाड़ा सदस्य, युवा और स्थानीय नागरिक शामिल हुए. ढोल- नगाड़ों, झांकियों और भक्ति गीतों के साथ निकले इस जुलूस ने थाना चौक समेत पूरे इलाके को भक्तिमय…
आदित्यपुर: रामनवमी जुलूस के अवसर पर सामाजिक संगठनों द्वारा सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया गया. रोड नंबर 32, आदित्यपुर-2 स्थित जनकल्याण मोर्चा कार्यालय के सामने रामभक्तों के लिए चना घुघनी और शरबत वितरण का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम जन कल्याण मोर्चा, जलाडो, भगवती संघ और आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में रामभक्तों ने पहुंचकर चना घुघनी और शरबत का प्रसाद ग्रहण किया. पूरे आयोजन के दौरान सेवा और भक्ति का माहौल देखने को मिला. इस मौके पर जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश, भगवती संघ…
सरायकेला: गम्हरिया के ऊषा मोड़ पर रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए प्रधान कंस्ट्रक्शन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन गम्हरिया थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर प्रधान कंस्ट्रक्शन के प्रोपाइटर देवचरण प्रधान ने थाना प्रभारी को गमछा और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में समरसता और एकजुटता का भाव मजबूत होता है. उन्होंने कहा कि चना शर्बत वितरण राम भक्तों की सेवा और सम्मान का प्रतीक है. इस दौरान श्रद्धालुओं और…
सरायकेला/ Pramod Singh नगर क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित अभिभावक- शिक्षक गोष्ठी में नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है. यह कार्यक्रम नृपराज मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम में वार्ड पार्षद सुषमा तियु विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. वहीं विद्यालय की प्रधानाध्यापक अंबिका प्रधान सहित शिक्षक और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे. अपने संबोधन में मनोज चौधरी ने अभिभावकों…
सरायकेला/ Pramod Singh नाबार्ड के अध्यक्ष शाजी केवी ने शनिवार को चांडिल प्रखंड स्थित गोरडीह लैम्प्स, एफपीओ का निरीक्षण कर ग्रामीण विकास की जमीनी हकीकत का आकलन किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों, लैम्प्स सदस्यों और एफपीओ प्रतिनिधियों से सीधे संवाद किया तथा संस्थाओं के संचालन, विपणन और डिजिटल प्रक्रियाओं की विस्तृत समीक्षा की. अध्यक्ष ने उत्पादों की गुणवत्ता, डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग और बाजार तक पहुंच बढ़ाने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटलीकरण और क्षमता संवर्धन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सबसे प्रभावी माध्यम है. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं…
खूंटी: जिले के उलिहातु स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की. उलिहातु पहुंचने पर उपराष्ट्रपति का पारंपरिक नृत्य दल द्वारा भव्य स्वागत किया गया. उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और स्थानीय संस्कृति के प्रति सम्मान प्रकट किया. इस दौरान झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार भी उनके साथ मौजूद रहे. दोनों नेताओं ने बिरसा ओड़ा पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और विधि- विधान से पूजा- अर्चना की. इसके बाद उपराष्ट्रपति ने भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों और उनके सेनापति गया…
चांडिल/ Afroz Mallik अनुमंडल के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत तमोलिया के बारीनगर में रामनवमी विसर्जन के अवसर पर शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम जय श्री राम अखाड़ा समिति की ओर से आयोजित किया गया. इस दौरान कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार और सब- इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिंह को समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया. दोनों पुलिस पदाधिकारियों को तलवार भेंट कर और पगड़ी पहनाकर सम्मान प्रकट किया गया. समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह उर्फ दीपू ने कहा कि रामनवमी जैसे बड़े पर्व के दौरान विधि- व्यवस्था बनाए रखने में…
सरायकेला/ Pramod Singh जिले की राजनीति में शनिवार को हुए दल- बदल की घटना के बाद सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है. पवन कवि के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद अब झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरायकेला नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य ने इस पूरे घटनाक्रम पर कड़ा बयान देते हुए कहा कि भाजपा में शामिल हुए लोगों का पार्टी से कभी वास्तविक जुड़ाव नहीं रहा. उन्होंने कहा, “जो लोग पवन कवि के नेतृत्व में भाजपा में गए हैं, वे अवसरवादी हैं.…
हजारीबाग: रामनवमी से पहले हिंसा की घटनाओं ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है. शनिवार शहर में जुलूस और झांकियां निकलनी हैं, लेकिन उससे पहले गदोखर इलाके में बड़ी वारदात सामने आई. जानकारी के अनुसार जुलूस के दौरान मामूली विवाद अचानक हिंसक हो गया, जिसमें भुजाली से हमला कर राम कुमार साव उर्फ रामा साव (40 वर्ष) की निर्मम हत्या कर दी गई. मृतक स्थानीय मुखिया के भाई बताए जा रहे हैं. इसी बीच दीपूगढ़ा इलाके में भी चाकूबाजी की घटना सामने आई है. मुकेश कुमार सिंह पर आपसी रंजिश में चाकू से हमला किया गया, जिसमें वे…