- Jamshedpur Sitaramdera Firing जमशेदपुर: सीतारामडेरा के ओल्ड बाराद्वारी में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगी दो गोलियां
- Jhimri Railway Station Issue चांडिल: झिमड़ी स्टेशन की बदहाल सुविधाओं को लेकर ADRM को सौंपा ज्ञापन, लोकल ट्रेन चलाने समेत आठ सूत्री मांग
- Puja Special Train 2026 जामताड़ा- चित्तरंजन के यात्रियों को बड़ी राहत, सात फेरे लगाएगी पूजा स्पेशल ट्रेन
- Asansol Railway Division Traffic Block जामताड़ा: मधुपुर- जसीडीह रेलखंड पर 36 दिनों तक ट्रैफिक ब्लॉक, कई ट्रेनों का परिचालन होगा प्रभावित
- Ranchi ACB Trap रांची: सिल्ली में ACB का बड़ा एक्शन, 50 हजार रुपये रिश्वत लेते अमीन गिरफ्तार
- Jamshedpur Police Board Controversy जमशेदपुर: SSP आवास के अंदर डीजीपी कर रही थी हाईलेवल मीटिंग, बाहर ‘POLICE’ बोर्ड लगी थार लेकर पहुंचा टाटा स्टील UISL कर्मी, जवान भी रह गए हैरान
- Bihar Flood Relief बिहार: बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए स्वास्थ्य मंत्री निशांत, एक माह का वेतन दिया मुख्यमंत्री राहत कोष में
- Gamharia Tayo Colony Assault Case गम्हरिया: टायो कॉलोनी में आदिवासी युवक से मारपीट का मामला, पांच नामजद समेत 10 के खिलाफ शिकायत
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के मिहिजाम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने हजारीबाग की विभत्स घटना के विरोध में एकदिवसीय धरना- प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुष्पा सोरेन ने की. धरना के बाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या की घटना के छह दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.…
रामगढ़: जिले के बरका सयाल अंतर्गत भुरकुंडा के सौंदा डी में ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर परियोजना कार्यालय के सामने सोमवार को एक दिवसीय धरना दिया. धरना के दौरान ग्रामीणों ने “पहले बसाओ, फिर उजाड़ो” का नारा लगाते हुए बिजली कटौती और मकान खाली करने के नोटिस का विरोध किया. ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 19 दिनों से कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है और बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है. ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सीसीएल प्रबंधन द्वारा आवास खाली कराने के लिए नोटिस…
जमशेदपुर: जवाहर नवोदय विद्यालय बहरागोड़ा में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी बतौर अध्यक्ष शामिल हुए. बैठक में विद्यालय के बुनियादी ढांचे, शिक्षा की गुणवत्ता, छात्रों की सुरक्षा, बजट उपयोग और चयन परीक्षा की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई. उपायुक्त ने विद्यालय की कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, खेल मैदान, भोजनालय और छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने स्कूल प्रबंधन से शिक्षण गुणवत्ता, अनुशासन, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और अन्य गतिविधियों की जानकारी ली तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास और करियर काउंसलिंग की आवश्यकता पर बल…
सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), खाद्यान्न आपूर्ति, दाल- भात योजना, डाकिया योजना, चावल दिवस, सोना- सोबरन धोती- साड़ी योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, ई- केवाईसी, डीलर टैगिंग/ री-टैगिंग, NFSA अंतर्गत खाद्यान्न वितरण, नमक वितरण तथा धान अधिप्राप्ति एवं भुगतान की बिंदुवार समीक्षा की गई. उपायुक्त ने कहा कि सभी योजनाओं का उद्देश्य पात्र लाभुकों को समय पर और पारदर्शी तरीके से लाभ पहुंचाना है. उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि…
चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है. जहां एलजीएसएम की सक्रिय सदस्य मोण्गडी होनहागा (19 वर्ष), ने पड़ोसी राज्य राउरकेला पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. जानकारी के अनुसार मोण्गडी होनहागा छोटानागरा थाना क्षेत्र के होलोमुली गांव की निवासी है, जो सारंडा के संरक्षित जंगल क्षेत्र में स्थित है. इस क्षेत्र में भाकपा माओवादी संगठन की गतिविधियां लंबे समय से जारी रही हैं. बताया जाता है कि गांव में नक्सलियों के संपर्क में आने के बाद उसे संगठन में शामिल किया गया. अनमोल उर्फ सुशांत के दस्ते ने उसे और…
जमशेदपुर: झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है. राज्यभर के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत जूनियर डॉक्टर अपने स्टाइफेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं. रिम्स को छोड़कर लगभग सभी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में विरोध जारी है. इधर जमशेदपुर में भी एमजीएम मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं. सोमवार को डॉक्टरों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे 6 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. इस आंदोलन को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का भी समर्थन मिल गया है. एमजीएम अस्पताल समेत राज्य के…
खूंटी: जिले में रामनवमी जुलूस पर हुए पथराव के बाद हालात अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाए हैं. मुरहू में तीसरे दिन भी धारा 144 लागू है और क्षेत्र में तनाव बरकरार है. सोमवार को जिले में बंद का व्यापक असर देखने को मिला. रामनवमी महासमिति, विश्व हिंदू परिषद और अन्य सनातनी संगठनों के आह्वान पर बुलाए गए बंद के कारण खूंटी, तोरपा, रनिया और कर्रा समेत कई इलाकों में दुकानें बंद रही और जनजीवन प्रभावित हुआ. बताया जा रहा है कि रामनवमी जुलूस के दौरान पथराव की घटना के बाद हालात बिगड़ गए थे, जिसके बाद…
जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह में सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक कार और एलपीटी ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में कार सवार तीन युवक बाल- बाल बच गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोगों को आशंका हुई कि कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए होंगे, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को भी चोट नहीं आई. हालांकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद कार सवार युवकों ने भाग रहे ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ लिया और मौके…
सरायकेला/ Pramod Singh मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन के नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया. नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मंच के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया. सरायकेला पहुंचने पर सुरेश जैन का फूल-मालाओं और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. इस दौरान मंच के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई. कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकार, युवा शक्ति के सशक्तिकरण और संगठन के विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. इस…
आदित्यपुर: SC/ ST/ OBC समन्वय समिति द्वारा आगामी 14 अप्रैल को आयोजित होने वाली अंबेडकर जयंती शोभा यात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार संध्या 7 बजे मिरुडीह में बैठक आयोजित की गई. बैठक का नेतृत्व लोजपा नेता मनोज पासवान ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया. बैठक में निर्णय लिया गया कि शोभा यात्रा फुटबॉल मैदान से रोड नंबर 4 स्थित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल तक पदयात्रा के रूप में निकाली जाएगी. इस दौरान अनिल मुखी, सोनू पासवान, विनय पासवान, सावन गुप्ता, विष्णु बावरी, अविनाश सिंह, आलोक कुमार, संतोष पासवान और नवल…