सरायकेला: गम्हरिया के ऊषा मोड़ पर रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए प्रधान कंस्ट्रक्शन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन गम्हरिया थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर प्रधान कंस्ट्रक्शन के प्रोपाइटर देवचरण प्रधान ने थाना प्रभारी को गमछा और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया.

थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में समरसता और एकजुटता का भाव मजबूत होता है. उन्होंने कहा कि चना शर्बत वितरण राम भक्तों की सेवा और सम्मान का प्रतीक है. इस दौरान श्रद्धालुओं और राहगीरों के बीच चना शर्बत का वितरण किया गया. साथ ही लोगों से पर्व- त्योहार को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई.

कार्यक्रम को सफल बनाने में सिद्धांत, धर्मेंद्र, ललित, विकास, विशाल, शंभू, सरोज, रमेश, सूरज, हलधर, अंजना, पालक, श्रेया, सुकुमार, विमल और बैकुंठ समेत कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा.

