चांडिल/ Vikash Thakur अनुमंडल अंतर्गत कुकड़ू मंडल में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनसंपर्क से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं. कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से मजबूत करना और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाना था.

प्रशिक्षक के रूप में देवाशीष राय, मनोहर दास, मनोरंजन महतो और भूषण मुर्मु ने कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया. वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत महतो सहित मंडल के कई वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही.
कार्यक्रम में बासु गोप, गणेश महतो, सच्चिदानंद महतो, सनातन प्रमाणिक, मंजु सिंह, सानु कुमार, विजय कोईरी, अभिराम महतो, अजय सिंह सरदार, नंद दुलाल महतो, सुदर्शन महतो, सिमंत कुमार महतो, दुर्गा महतो, युधिष्ठिर गोराई, ठाकुर दास सिंह, छुटु सिंह, बीरेन मंडल, राकेश कुमार महतो, संतोष कर्मकार, आनंद प्रमाणिक, रुपेन मंडल, तरणी सिंह, गौतम सिंह, पलाश दत्त, चांदमय दत्त, दिलीप प्रमाणिक, अजय सिंह, शिकारी सिंह, सनातन कुमार, लक्ष्मी कुमार, बीरबल कुमार, प्रताप सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
समापन अवसर पर आयोजकों ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके सहयोग से ही प्रशिक्षण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सका.

