रांची: झारखंड विधानसभा सचिवालय द्वारा वर्ष 2026- 27 के लिए युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति का गठन कर दिया गया है. यह गठन विधानसभा के नियम-223(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए किया गया है. जारी अधिसूचना के अनुसार समिति की सभापति के रूप में सविता महतो को नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन
समिति के अन्य सदस्यों में कुमार जय मंगल, प्रदीप प्रसाद, रागिनी सिंह तथा निसात आलम शामिल हैं. अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि समिति का कार्यकाल अधिसूचना जारी होने की तिथि से एक वर्ष तक या समिति के पुनर्गठन तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा.
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025- 26 में भी सविता महतो इसी समिति की सभापति रह चुकी हैं. इस संबंध में जानकारी विधायक सविता महतो के आप्त सचिव काबलू महतो द्वारा दी गई है.

विज्ञापन
