Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां बीती रात चोरों ने अपना मार्ट को निशाना बनाते हुए दुकान का शटर काटकर नगदी और कीमती ड्राई फ्रूट पर हाथ साफ कर दिया. घटना परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित अपना मार्ट की है, जहां देर रात अज्ञात चोरों ने शटर काटकर दुकान में प्रवेश किया. चोरों ने बड़ी सफाई से गल्ले में रखी नगदी के साथ- साथ दुकान में मौजूद महंगे ड्राई फ्रूट भी चुरा लिए. सुबह जब दुकान मालिक दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए. अंदर…

Read More

गम्हरिया: सरायकेला- खरसावां जिले में जन वितरण प्रणाली को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. RTI कार्यकर्ता हरिदत्त तिवारी उर्फ भोला तिवारी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र लिखकर गम्हरिया प्रखंड के राशन दुकानदार भरत भूषण के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. पत्र में आरोप लगाया गया है कि अनुज्ञप्ति संख्या 09/08 के तहत संचालित दुकान का मूल व्यापार स्थल वार्ड संख्या-16 था, लेकिन इसे नियमों को ताक पर रखकर वार्ड संख्या-17 में स्थानांतरित कर दिया गया है. RTI कार्यकर्ता ने कहा है कि इस स्थानांतरण में झारखंड खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के नियंत्रण आदेश का…

Read More

कपाली/ Afroz Mallik नगर परिषद क्षेत्र में भाभी होटल (सौरभ स्टोर) के समीप मुख्य सड़क इन दिनों जलजमाव और अव्यवस्था का शिकार बनी हुई है. स्थानीय लोग तंज कसते हुए कह रहे हैं- यह तालाब नहीं साहेब, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही की तस्वीर है. भाभी होटल से पोस्ट ऑफिस जाने वाली सड़क के किनारे से लगातार पानी बह रहा है. हैरानी की बात यह है कि पास में नाली होने के बावजूद पानी सड़क पर फैलकर जमा हो रहा है, जिससे हालात और बिगड़ते जा रहे हैं. प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि सरकारी सप्लाई पाइपलाइन में…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में एक बार फिर अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर दहशत फैला दी. घटना कानगोई फाटक के समीप शास्त्री नगर की है, जहां देर रात अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने जूता-चप्पल व्यवसायी राजू प्रसाद की दुकान को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी. बताया जा रहा है कि हमलावरों द्वारा चलाई गई दो गोलियां दुकान में लगे शीशे को आर-पार करते हुए निकल गईं. हालांकि इस हमले में व्यवसायी राजू प्रसाद बाल-बाल बच गए और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. घटना के बाद इलाके में दहशत का…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के मिहिजाम स्थित हांसी पहाड़ी के पास बुधवार देर शाम रेल लाइन के किनारे खजूर के पेड़ों और झाड़ियों में अचानक आग लग गई. आग लगते ही इलाके में अफरा- तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना संबंधित विभागों को दी. सूचना मिलते ही चित्तरंजन स्टेशन के आरपीएफ बल और चिरेका के अग्निशमन विभाग की टीम दमकल गाड़ी के साथ मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन समय रहते दमकल…

Read More

सरायकेला: नगर में बुधवार को उत्कल दिवस हर्षोल्लास, गर्व और श्रद्धा के साथ मनाया गया. पूरा नगर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत नगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी द्वारा पाठागार परिसर में पंडित गोपाबंधु दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई. इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके त्याग, समर्पण और आदर्शों को याद करते हुए नमन किया. इसके बाद छऊ कला केंद्र में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश मुख्य अतिथि के…

Read More

आदित्यपुर: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बुधवार को हाइपरटेंशन विषय पर एक विस्तृत संगोष्ठी का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें एमबीबीएस के छात्र- छात्राओं और फैकल्टी सदस्यों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया. इस संगोष्ठी का आयोजन संस्थान की वैज्ञानिक समिति द्वारा किया गया था, जिसका उद्देश्य मेडिकल छात्रों को हाइपरटेंशन जैसे गंभीर स्वास्थ्य विषय पर गहराई से जानकारी प्रदान करना था. कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने गर्भावस्था में होने वाले हाइपरटेंशन की जटिलताओं, इसके प्रभाव और समय पर पहचान की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला. साथ…

Read More

सरायकेला/ Pramod singh जिले के सीनी ओपी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोपालपुर से घर से भागे दो नाबालिग बच्चों में से एक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है, जबकि दूसरा अब भी लापता है. जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय राज पूर्ति और उसका दोस्त सूरज सरदार 26 मार्च को बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे. दोनों बच्चे चुपचाप घर से निकलकर पहले पुरी पहुंचे और वहां से आगे किसी ट्रेन में सवार हो गए. बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान एक स्टेशन पर शौच के लिए राज पूर्ति ट्रेन से उतर गया. इसी…

Read More

जमशेदपुर: पुलिस ने उलीडीह ओपी क्षेत्र में हुए चर्चित गोलीकांड मामले 24 घंटे में खुलासा कर दिया है. जानकारी के अनुसार 30 मार्च 2026 को डिमना बस्ती रोड स्थित उमा टिफिन के पास कृष्णा सिंह उर्फ लल्ला, राखाल कुम्भकार, विकास महतो और राहुल सिंह सरदार ने मिलकर विक्रम सिंह उर्फ विक्की की हत्या के इरादे से गोलीबारी की थी. इस घटना में विक्रम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका इलाज जारी है.  मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh जिले के कुचाई स्थित आम बागान में बुधवार को वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी विमल हाईबुरु के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान उपस्थित आंदोलनकारियों और स्थानीय लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. सभा को संबोधित करते हुए आंदोलनकारी धनपति सरदार ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि विमल हाईबुरु जिले के एक सशक्त और समर्पित आंदोलनकारी रहे हैं. उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार…

Read More