- West Bengal Political Violence आसनसोल: कभी ‘बीरभूम का दबंग’, अब अपने ही दफ्तर में घिरे अनुव्रत !
- Adityapur Road Accident आदित्यपुर: टाटा- कांड्रा रोड पर अनियंत्रित ट्रेलर ने खड़ी पल्सर को रौंदा, बड़ी अनहोनी टली
- Saraikela Excise Raid सरायकेला: दुर्गापूजा से पहले अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, चार भट्टियां ध्वस्त; 2,700 किलो जावा महुआ नष्ट
- Chatra Excise Department Raid चतरा: दशहरा से पहले नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 391 पेटी शराब समेत करीब 50 लाख की खेप जब्त
- Khunti Oil Tanker Fire खूंटी: तेल टैंकर के केबिन में लगी आग, मची अफरा- तफरी; फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू
- Kandra Road Accident कांड्रा: रघुनाथपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, जमशेदपुर रेफर
- West Bengal Durga Puja 2026 आसनसोल: ‘गोली-मारपीट नहीं, शांति से मने दुर्गोत्सव’, सीतारामपुर के मेन धेमोमेन की महिलाओं ने उठाई आवाज
- Saraikela Police Action सरायकेला: अड्डेबाजी- नशापान पर पुलिस का एक्शन, चार पकड़ाए; परिजनों को थाने बुलाकर भरवाया बॉन्ड
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
चांडिल: प्रखंड क्षेत्र समेत ईचागढ़ विधानसभा में आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में विधायक सविता महतो शुक्रवार को शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने घोड़ानेगी, चौका, बड़ामटांड़ तथा ईचागढ़ प्रखंड के टीकर गांव में आयोजित संकीर्तन में भाग लिया. उनके पहुंचने पर आयोजन समिति ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान सविता महतो ने हरिमंडप में विधिवत पूजा- अर्चना कर माथा टेका और क्षेत्रवासियों की सुख- समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की. इस दौरान उन्होंने कुछ समय भक्तों के साथ बैठकर कीर्तन का आनंद लिया और पूरे माहौल में व्याप्त भक्ति एवं श्रद्धा की सराहना की. …
चांडिल: प्रखंड क्षेत्र के खूंटी में झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक सविता महतो को झारखंड विधानसभा की युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति की सभापति बनाए जाने पर शुक्रवार को बधाई दी. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की. कार्यकर्ताओं ने कहा कि सविता महतो के नेतृत्व में युवा, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में नई योजनाओं को बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी. मौके पर सविता महतो ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा…
आदित्यपुर: JMT कंपनी के कामगारों ने नौकरी बहाली की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है. कामगारों ने 4 अप्रैल शनिवार से DC ऑफिस में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू करने का निर्णय लिया है. कामगारों के अनुसार JMT कंपनी के NCLT में जाने के बाद कोर्ट के निर्णय पर RKFL कंपनी को अधिकृत किया गया था. पिछले दो- ढाई वर्षों से कामगार लगातार अपनी नौकरी बहाली को लेकर संघर्ष कर रहे हैं. इस दौरान DLC और SDO के माध्यम से कई दौर की वार्ता भी हुई, जिसमें प्रबंधन द्वारा सभी कामगारों को पुनः नौकरी पर रखने…
हजारीबाग: विष्णुगढ़ में 13 वर्षीय बच्ची हत्याकांड को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. एक ओर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बच्ची की मां समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक दलों के बीच आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने कांग्रेस की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद के बयान को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों के आरोप लगाना उचित नहीं है और पुलिस जांच पर भरोसा रखना चाहिए. मनोज पांडे ने हजारीबाग पुलिस की सराहना करते हुए…
रांची: एक करोड़ के इनामी नक्सली नेता प्रशांत बोस की इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मेडिकल टीम द्वारा रिम्स लाया गया था, जहां इलाज के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया. प्रशांत बोस झारखंड के कुख्यात नक्सली नेताओं में से एक थे और लंबे समय से बिरसा मुंडा जेल में बंद थे. गौरतलब है कि वर्ष 2021 में झारखंड पुलिस ने उन्हें उनकी पत्नी के साथ सरायकेला के गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया था. उनके ऊपर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था.…
जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के मिहिजाम शहर के व्यस्त स्टेशन रोड इलाके में शुक्रवार शाम ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा- तफरी मच गई. घटना स्टेशन के समीप हुई, जहां ट्रांसफार्मर में लगी आग तेजी से फैलने लगी. हालांकि स्थानीय लोगों और बिजली मिस्त्रियों की तत्परता से किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. बिजली मिस्त्रियों के अनुसार ट्रांसफार्मर के पास बांस के सहारे अवैध रूप से दुकानें लगाई जा रही थीं, जिसके कारण यह घटना हुई. वहीं बिजली विभाग ने भी बताया कि कई बार मना करने…
Palamu Police Encounter पलामू: पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी फैज खान घायल, एक साथी गिरफ्तार
पलामू: जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की बड़ी घटना सामने आई है. जहां पांकी और तरहसी के सीमावर्ती इलाके में हुई इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी फैज खान घायल हो गया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में फैज खान के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं एक अन्य अपराधी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि गुरुवार रात मेदिनीनगर के प्राइवेट बस स्टैंड स्थित शताब्दी मार्केट में गुड्डू खलीफा उर्फ समीर खलीफा की गोली मारकर हत्या कर दी गई…
चतरा: जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना मूर्वे स्टेडियम के समीप हुई, जहां रेलवे कार्य में लगी मिट्टी ढुलाई कर रही तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवती को तुरंत सिमरिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई…
गम्हरिया: सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत छोटा गम्हरिया क्षेत्र में जमीन खरीदने वाले लोगों का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा, जब छह वर्षों बीत जाने के बावजूद उन्हें जमीन का कब्जा नहीं मिला. आरोप है कि बिल्डर जीतेन्द्र नाथ मिश्रा ने वर्ष 2020 में छोटा गम्हरिया स्थित केरला पब्लिक स्कूल के पास जमीन दिखाकर छह लोगों से करीब 55 लाख रुपये लेकर रजिस्ट्री भी कर दी थी, लेकिन छह साल बीत जाने के बाद भी जमीन का पोजेशन नहीं दिया गया. पीड़ित खरीदारों का कहना है कि बिल्डर लगातार “आज-कल” कहकर टालमटोल करता रहा, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ता…
जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जहां करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर करमाटांड़ थाना अंतर्गत रतनोडीह गांव स्थित परती टांड़ के पास छापेमारी की गई. इस दौरान साइबर ठगी करते हुए आरोपी अबुल अंसारी (28 वर्ष) को मौके से मोबाइल और सिम के साथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी YONO ऐप चालू कराने के नाम पर लोगों को कॉल करता था.…