चांडिल: प्रखंड क्षेत्र के खूंटी में झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक सविता महतो को झारखंड विधानसभा की युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति की सभापति बनाए जाने पर शुक्रवार को बधाई दी. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की.

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सविता महतो के नेतृत्व में युवा, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में नई योजनाओं को बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी. मौके पर सविता महतो ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगी. उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं, सांस्कृतिक धरोहरों और पर्यटन स्थलों के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगी.
इस दौरान विधायक ने नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप को उनके जन्मदिन पर बधाई भी दी.
कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, नेता सचिन महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, सचिन गोप, निताई उरांव, कित्तीवास महतो, अर्जुन सिंह मुंडा सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

