Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

चांडिल: अनुमंडल अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र के गौरी गांव में शनिवार को एक करीब 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई. स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक पिछले 1-2 महीनों से गौरी गांव और आसपास के क्षेत्रों में घूमता हुआ देखा जा रहा था. ग्रामीणों ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता था और अक्सर इधर- उधर भटकता रहता था. सूचना मिलने पर कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर…

Read More

पटना: स्थित बुद्धा कैंसर सेंटर एक बार फिर मानवता और सेवा का उदाहरण बनकर सामने आया है. संस्थान के निदेशक एवं वरिष्ठ मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अरविंद कुमार ने सात वर्षीय कैंसर पीड़ित बच्चे के इलाज की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली है. जानकारी के अनुसार, हाल ही में पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी से लौटते समय डॉ. अरविंद कुमार की नजर एक गंभीर हालत में मौजूद बच्चे पर पड़ी. बच्चे की पहचान एमडी फारूक के रूप में हुई, जो काफी परेशान और अस्वस्थ स्थिति में था.  स्थिति की गंभीरता को समझते हुए डॉ. कुमार ने बिना देर…

Read More

चांडिल: प्रखंड क्षेत्र के चिलगु स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय कल्याणपुर में चार अतिरिक्त क्लास रूम निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की शुरुआत की. इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने बताया कि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तहत करीब 36.01 लाख रुपये की लागत से चार नए क्लास रूम बनाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि इससे विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा. विधायक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार…

Read More

चांडिल: ईचागढ़ प्रखंड सभागार में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान झारखंड अलग राज्य आंदोलन से जुड़े 112 चिह्नित आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक सविता महतो ने आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में आंदोलनकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे. विधायक सविता महतो ने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण में आंदोलनकारियों का योगदान अतुलनीय रहा है. उनके संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज अलग राज्य की पहचान स्थापित हो सकी है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों के सम्मान और…

Read More

जामताड़ा/ Manish Barnwal जिले के मिहिजाम मुख्य पथ पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार कार खड़े कंटेनर से टकरा गई. इस दुर्घटना में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, जामताड़ा की ओर से आ रही BR09AS- 1639 नंबर की ग्लोस्टर कार अनियंत्रित होकर सिटी हॉस्पिटल के पास खड़े NL01AD- 0678 नंबर के कंटेनर के पीछे जा टकराई. कंटेनर स्कूटी शोरूम में अनलोडिंग के लिए खड़ा था. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप…

Read More

जामताड़ा/ Manish Barnwal जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तारासठिया गांव में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब साइबर अपराधियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों के उग्र विरोध का सामना करना पड़ा. प्राप्त जानकारी के अनुसार, जामताड़ा साइबर थाना की एक विशेष टीम सब-इंस्पेक्टर हीरालाल महतो के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर गांव पहुंची थी. पुलिस एक संदिग्ध साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई कर रही थी. इसी दौरान मुस्ताक अंसारी के नेतृत्व में करीब 50 से 60 महिला-पुरुषों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस कार्रवाई का विरोध…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh थाना क्षेत्र के बड़ादावना गांव में एक 23 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान कुमारेष कुमार दास के रूप में हुई है.  जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात वह अपने पिता सुभाष चंद्र दास के साथ सामान्य रूप से खाना खाकर सोने चला गया था. शनिवार सुबह जब वह देर तक नहीं उठा तो परिजनों को संदेह हुआ. परिजन जब उसे देखने कमरे में पहुंचे तो वह लकड़ी की धरनी से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला.…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए विद्युत विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. विभाग के अनुसार फीडर संख्या-6 में रविवार, 5 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बताया गया है कि बिजली तारों से सट रही पेड़ों की टहनियों की कटाई और आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया है. विभाग का कहना है कि यह कार्य भविष्य में संभावित बाधाओं और दुर्घटनाओं से बचाव के उद्देश्य से किया जा रहा है. इस दौरान संबंधित क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना…

Read More

सरायकेला: विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को लेकर अब बड़ा कदम उठाया गया है. लंबे समय से चल रही समस्याओं के बीच एक महीने की सख्त डेडलाइन ने लोगों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं. पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपई सोरेन के निर्देश पर बिजली विभाग को स्पष्ट आदेश दिया गया है कि आरडीएसएस, मुजी और पीवीजीटी के तहत चल रहे सभी अपूर्ण कार्यों को एक महीने के भीतर पूरा किया जाए.  यह निर्देश सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के 56 पंचायत, आदित्यपुर नगर निगम और सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के लिए दिया गया है. खास तौर पर सरायकेला नगर पंचायत…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले से होकर गुजरने वाली हावड़ा- दिल्ली रेलखंड पर शनिवार को उस वक्त अफरा- तफरी मच गई, जब एक चलती ट्रेन से अचानक धुआं उठने लगा. यात्रियों को कुछ समझ आता, उससे पहले ही हालात बिगड़ने लगे और लोग अपनी जान बचाने के लिए नीचे उतरने लगे. हावड़ा- नई दिल्ली मेन लाइन पर जामताड़ा और विद्यासागर स्टेशन के बीच पोल संख्या 253/20 के पास जयनगर- पुरी एक्सप्रेस में यह घटना हुई. बताया जा रहा है कि ट्रेन के जनरल कोच से अचानक घना धुआं निकलने लगा, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धुआं…

Read More