कांड्रा/ Bipin Varshney क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए विद्युत विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. विभाग के अनुसार फीडर संख्या-6 में रविवार, 5 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

बताया गया है कि बिजली तारों से सट रही पेड़ों की टहनियों की कटाई और आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया है. विभाग का कहना है कि यह कार्य भविष्य में संभावित बाधाओं और दुर्घटनाओं से बचाव के उद्देश्य से किया जा रहा है.
इस दौरान संबंधित क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह अस्थायी परेशानी सुरक्षित और बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए जरूरी है. विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपनी आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें.

