Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मामला अब बड़ा रूप लेता नजर आ रहा है. एक औचक जांच के बाद जो सामने आया, उसने प्रशासन को सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया. शहर के सिटी हॉस्पिटल और मंगलम नेत्रालय के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है. अंचल अधिकारी अविश्वर मुर्मू के आवेदन पर दोनों अस्पतालों के एमडी और प्रबंधन के खिलाफ लाखों रुपये के फर्जीवाड़े का मामला दर्ज किया गया है. इस संबंध में जामताड़ा थाना में कांड संख्या 38/2026 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh नगर क्षेत्र में गैस संकट को लेकर परेशान जनता के बीच उस वक्त हलचल मच गई, जब नगर पंचायत अध्यक्ष खुद गोदाम पहुंच गए. कई दिनों से लाइन में लगने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिलने से लोग परेशान थे. नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी शनिवार को सीधे गैस गोदाम पहुंचे और वहां मौजूद उपभोक्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं. लोगों ने बताया कि लंबे समय से गैस की किल्लत बनी हुई है और घंटों कतार में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले से एक ऐसी सच्चाई सामने आई है, जो सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा करती है. सड़क हादसों में लोगों की जान बचाने वाले “नेक मददगार” सम्मान तो पा रहे हैं, लेकिन जब बात इनाम की आती है तो तस्वीर कुछ और ही नजर आती है. परिवहन विभाग द्वारा संचालित गुड समेरिटन योजना का उद्देश्य दुर्घटना में घायल लोगों को समय पर मदद पहुंचाना है. मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 134ए के तहत इस पहल में मददगारों को सम्मान और आर्थिक प्रोत्साहन देने का प्रावधान है. लेकिन, जामताड़ा जिले में यह योजना सरकारी उदासीनता की…

Read More

जमशेदपुर: कदमा में दिन के उजाले में हुई एक वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर इतनी बड़ी चोरी इतनी आसानी से कैसे हो गई. कदमा थाना क्षेत्र के कालिंदी रोड स्थित हाउस नंबर 15 को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. यह घर लोकेश कुमार सिंह उर्फ “गब्बर” का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार चोर घर में घुसे और करीब 8 से 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए. चोरी गए सामान में कान की बाली,…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney सरायकेला थाना क्षेत्र में शनिवार को अचानक हुई घटना ने राह चलते लोगों को चौंका दिया. कांड्रा- सरायकेला मार्ग पर चाडरी मोड़ के पास देखते ही देखते अफरा- तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार कांड्रा की ओर से आ रहा एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया. वाहन में थिनर लोड था, जो हादसे के बाद सड़क पर बिखर गया. देखते ही देखते थिनर से भरे ड्रम सड़क पर फैल गए, जिससे कुछ देर के लिए स्थिति गंभीर हो गई. घटना के कारण सड़क पर आवागमन बाधित हो गया और राहगीरों में भी दहशत…

Read More

सरायकेला: सरायकेला- चाईबासा मुख्य मार्ग पर एक बार फिर सड़क हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. इस बार एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जानमाल की क्षति नहीं हुई. लेकिन यह घटना कोई अकेली नहीं है. सरायकेला और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं अब चिंता का विषय बनती जा रही हैं. शहरी क्षेत्र में वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे हादसों की आशंका और भी ज्यादा हो गई है. इसी मुद्दे को लेकर भाजपा नेता सुमित चौधरी ने एक…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh जिला के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिला. जहां अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष अविनाश कवि समेत सभी वार्ड पार्षदों ने संयुक्त रूप से शहर में स्वच्छता अभियान चलाया. इस दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने खुद सड़कों पर उतरकर झाड़ू लगाई और आम नागरिकों से अपने आसपास साफ- सफाई बनाए रखने की अपील की.  अभियान के जरिए “स्वच्छ सरायकेला, सुंदर सरायकेला” का संदेश जन- जन तक पहुंचाया गया. एसडीओ अभिनव प्रकाश ने कहा कि स्थापना दिवस केवल…

Read More

ईचागढ़: थाना क्षेत्र के मिलन चौक के समीप शुक्रवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में पत्रकार विद्युत महतो गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल विद्युत महतो को तुरंत एक नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार विद्युत महतो अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे, इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बजरंग महतो और…

Read More

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सरजमदा नाला के पास शुक्रवार को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब सरकारी जमीन पर बन रहे उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य को अचानक रोक दिया गया. बताया जा रहा है कि करीब 55 लाख रुपये की लागत से इस उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जा रहा था. इसी दौरान स्थानीय महिला जानकी देवी और उनके परिजनों ने मौके पर पहुंचकर काम का विरोध शुरू कर दिया. जानकी देवी ने जमीन को अपनी पुश्तैनी संपत्ति बताते हुए जेसीबी मशीन के सामने खड़े होकर निर्माण कार्य रुकवा दिया. स्थिति बिगड़ते देख परसुडीह…

Read More

जमशेदपुर: परसुडीह के गदड़ा क्षेत्र में शुक्रवार को पारंपरिक सेंदरा पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. दलमा राजा राकेश हेंब्रम ने 27 अप्रैल को सेंदरा पर्व मनाने की घोषणा की. घोषणा से पूर्व उनके आवास पर विधि- विधान से पूजा- अर्चना की गई, जिसमें दलमा माई, वन देवता, ग्राम देवता और इष्ट देवता का आह्वान किया गया.  मांदर और धमसे की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. पूजा के बाद ‘गिरा सकम’ यानी पारंपरिक निमंत्रण जारी कर पर्व की तिथि का औपचारिक ऐलान किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया. इसी…

Read More