Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला/ Pramod Singh जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र के मिरुडीह गांव में अवैध अंग्रेजी शराब के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है. उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात छापेमारी कर नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. रविवार रात शुरू हुई कार्रवाई सोमवार सुबह तक जारी रही. छापेमारी के दौरान टीम ने भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब, विभिन्न ब्रांड की खाली बोतलें, ढक्कन, स्टिकर, केमिकल से भरे ड्रम और निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए. इससे स्पष्ट है कि यहां लंबे समय से…

Read More

साहिबगंज: कोर्ट परिसर को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. महज 10 दिनों के भीतर यह दूसरी घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. इस बार अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई है.  सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया. आम लोगों की आवाजाही पर तत्काल रोक लगा दी गई. इसके बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की मदद से पूरे…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा जंगल के छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बालिबा जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल हो गया. घायल जवान की पहचान अनुज कुमार के रूप में हुई है, जो कोबरा बटालियन का सदस्य है. बताया जा रहा है कि जवान के पैर में हल्की चोट आई है और उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है. सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबल नक्सल विरोधी अभियान के तहत इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इसी दौरान पहले से प्लांट किए गए आईईडी में विस्फोट हो गया, जिससे जवान घायल हो गया. …

Read More

जमशेदपुर: डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. गौरतलब है कि पिछले एक महीने से काला बिल्ला लगाकर विरोध जता रहे डॉक्टरों ने आखिरकार आंदोलन तेज करते हुए कार्य बहिष्कार का रास्ता अपनाया. हालांकि, आपातकालीन सेवाओं को जारी रखा गया है, लेकिन ओपीडी और अन्य नियमित स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं.  जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि वे लंबे समय से अपने मानदेय में वृद्धि की मांग कर रहे हैं. उनका आरोप है कि उन्हें बिहार के तर्ज…

Read More

जमशेदपुर/ Varun Kumar मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा के सत्र 2026- 27 के लिए नव- निर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश बजाज ने अपनी नई टीम के साथ चैम्बर भवन में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण सह शाखा रत्न सम्मान समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में शाखा की गरिमा सर्वोपरि रहेगी और पूरी टीम समाज के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी. समारोह में सचिव हेमंत गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष अनूप शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी शपथ ग्रहण किया. इसके बाद संयोजकों और कार्यसमिति सदस्यों को भी विधिवत शपथ दिलाई…

Read More

हजारीबाग: जिले के बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत झुरझुरी गांव में एक मासूम बच्ची की वैक्सीन के बाद मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है. झुरझुरी निवासी आरती देवी और उनके पति राजेश यादव की तीन माह की पुत्री रिद्धि कुमारी को शनिवार दोपहर आंगनबाड़ी केंद्र यादव टोला में एएनएम पूनम कुमारी द्वारा वैक्सीन दी गई थी. परिजनों के अनुसार, वैक्सीन के कुछ ही देर बाद बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. देर रात करीब 11 बजे उसे बरकट्ठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया. इसके बाद बरही…

Read More

आदित्यपुर: जयप्रकाश उद्यान में पासवान युवा समिति की बैठक रविवार को मनोज पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली शोभा यात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक के दौरान बताया गया कि शोभा यात्रा आदित्यपुर फुटबॉल मैदान से प्रारंभ होकर आदित्यपुर-2 स्थित जागृति मैदान में बाबा साहब की प्रतिमा स्थल तक जाएगी. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्यों से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया. सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पासवान युवा समिति…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा होते- होते टल गया, जब अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर घर में घुस गया. घटना एनएच 320डी के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क किनारे स्थित गोलमुंडा गांव की है, जहां रविवार अहले सुबह करीब तीन बजे यह हादसा हुआ. ट्रैक्टर के जोरदार धक्के से चक्रधर बानरा के घर को भारी क्षति पहुंची. हादसे के समय घर के अंदर सो रहे सात लोग बाल- बाल बच गए. घटना के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई. सूचना मिलते ही सोनुआ पुलिस मौके पर पहुंची और…

Read More

झाड़ग्राम: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में आयोजित विधानसभा चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक में भाग लिया. इस बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई. इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता, अनुशासन और…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत लोटापहाड़ स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को पान- तांती समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला संरक्षक मुनीलाल दास ने की. इस दौरान कोल्हान प्रमंडल पान/ तांती कल्याण समाज के तहत सोनुआ प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया.  बैठक में संगठन के विस्तार और समाज की एकजुटता पर विशेष जोर दिया गया. विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी अनुज दास ने अपने विचार साझा करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया. बैठक में गोविंदपुर पंचायत के चार गांव-…

Read More