जमशेदपुर/ Varun Kumar मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा के सत्र 2026- 27 के लिए नव- निर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश बजाज ने अपनी नई टीम के साथ चैम्बर भवन में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण सह शाखा रत्न सम्मान समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में शाखा की गरिमा सर्वोपरि रहेगी और पूरी टीम समाज के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी. समारोह में सचिव हेमंत गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष अनूप शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी शपथ ग्रहण किया. इसके बाद संयोजकों और कार्यसमिति सदस्यों को भी विधिवत शपथ दिलाई गई.
कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे.
समारोह का मुख्य आकर्षण “शाखा रत्न सम्मान” रहा, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले आठ सदस्यों- सत्यनारायण अग्रवाल (मुन्ना), संदीप मुरारका, दीपक भालोटिया, अनिल मोदी, मंटु लाल अग्रवाल, सुरेश शर्मा (लिप्पू), अमित खंडेलवाल एवं अश्विनी कुमार अग्रवाल को सम्मानित किया गया.
सत्र 2026- 27 की नई टीम में अध्यक्ष प्रकाश बजाज, सचिव हेमंत गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनूप शर्मा के साथ कई पदाधिकारियों एवं संयोजकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.

