Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा/ Manish Baranwal रविवार को फोटोग्राफरों के लिए विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जहां कैमरे की नई तकनीकों की जानकारी दी गई. जामताड़ा फोटोग्राफर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम कनक कैफे रेस्टोरेंट में संपन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ फोटोग्राफर विकास कुमार दास, रामकृष्ण साव तथा कैनन कंपनी से आए विशेषज्ञ राजकुमार और राजेश कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई. वर्कशॉप में कैनन कंपनी के विशेषज्ञों ने कैमरे की बारीकियों पर विस्तार से जानकारी दी. फोटोग्राफरों को लाइट सेटिंग, लाइट पेंटिंग, वेडिंग फोटोग्राफी, मॉडल शूट और आधुनिक कैमरा तकनीकों से अवगत कराया गया. इस…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh सीनी ओपी क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर गांव से 26 मार्च को लापता हुआ 13 वर्षीय सूरज सरदार रविवार को सकुशल अपने घर लौट आया. उसके साथ उसका दोस्त 13 वर्षीय रोहित पूर्ति भी घर से भागा था, जिसे पहले ही रेलवे पुलिस द्वारा बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया था. नाबालिग के सुरक्षित लौटने से परिजनों में खुशी का माहौल है. जानकारी के अनुसार, सूरज सरदार अपने दोस्त रोहित पूर्ति के साथ बिना बताए घर से निकल गया था. इसके बाद परिजनों ने सीनी ओपी में इसकी सूचना दी थी. मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया. जहां सरायकेला- टाटा मार्ग पर प्रखंड कार्यालय के समीप दो बाइकों की जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय निजित कुमार महतो अपनी बाइक से सरायकेला बाजार की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे 20 वर्षीय जितेन कुमार महतो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद…

Read More

चांडिल/ Afroz Mallik ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक सबिता महतो को झारखंड विधानसभा की युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग संबंधी समिति का सचिव नियुक्त किया गया है. झारखंड विधानसभा अध्यक्ष द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह नियुक्ति की गई है. जानकारी के अनुसार, यह जिम्मेदारी उन्हें उनके जनसेवा और कार्यों के प्रति समर्पण को देखते हुए सौंपी गई है. इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों में उम्मीद जताई जा रही है कि उनके इस नए दायित्व से विकास को नई गति मिलेगी. इसी क्रम में जिला सचिव बैद्यनाथ टुडु, अल्पसंख्यक…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिला में कबड्डी जगत में शोक की लहर है. कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष व जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ के सचिव राजीव रंजन मिश्रा के निधन पर ओम प्रकाश कबड्डी अकादमी भारत के खिलाड़ियों ने शोक सभा आयोजित की. इस दौरान खिलाड़ियों ने दिवंगत राजीव रंजन मिश्रा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की. अकादमी के हेड कोच राज कमल सिंह ने कहा कि उनके असमय निधन से पूरे झारखंड के कबड्डी जगत में गहरा शोक है. उन्होंने बताया कि जैसे ही निधन की खबर मिली, राज्य के…

Read More

जामताड़ा/ Manish Barnwal झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका यूनियन की जिला कमेटी का गठन किया गया. आगामी 12 अप्रैल को रांची में प्रस्तावित राज्य सम्मेलन को लेकर यह बैठक आयोजित की गई. गांधी मैदान में आयोजित बैठक की अध्यक्षता आशा रानी हांसदा ने की, जिसमें जिले के विभिन्न परियोजनाओं से सेविका एवं सहायिकाएं शामिल हुईं. बैठक में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन को तेज करने पर चर्चा की गई. नवगठित जिला कमेटी में सर्वसम्मति से सीता हेंब्रम को अध्यक्ष, सोनमोनी मुर्मू को जिला सचिव चुना गया. वहीं रीता देवी और आशा रानी हांसदा को उपाध्यक्ष बनाया गया. इसके अलावा…

Read More

जामताड़ा/ Manish Barnwal जिले के KIC बैडमिंटन अकादमी के दो होनहार खिलाड़ी सोमनाथ दत्ता और शुभम कुमार का चयन गुमला जिले के बसिया प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित बैडमिंटन रेसिडेंशियल ट्रेनिंग के लिए हुआ है. इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में डॉ. भास्कर चंद और अमित राय विशेष रूप से उपस्थित रहे. इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी तुफान पोद्दार तथा झारखंड एमेच्योर रेसलिंग एसोसिएशन के महासचिव दीपक दुबे ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.…

Read More

आदित्यपुर: थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. अब चोर बंद घरों के साथ- साथ घरों में लगे मोटर के तार तक काटकर ले जा रहे हैं. ताजा मामला नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 17 स्थित हरिओम नगर का है, जहां करीब आधा दर्जन घरों को निशाना बनाते हुए चोरों ने मोटर के तार काट लिए. हैरानी की बात यह है कि चोरों ने सरकारी बोरिंग से भी मोटर का तार नहीं छोड़ा. घटना की पूरी करतूत आसपास घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. बताया जा रहा है कि…

Read More

जामताड़ा/ Manish Barnwal  रानी सती राईस मिल के क्रियाशील अवस्था में है अथवा नहीं के संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा जामताड़ा अंचल अधिकारी को पत्र निर्गत कर भौतिक सत्यापन करने का अनुरोध किया गया है. साथ ही प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है. जामताड़ा स्थित रानी सती राईस मिल के परौपराइटर मुकेश कुमार गाडयान थे. स्थानीय व्यवसायियों का कहना है कि करीब दस साल से ज्यादा समय हो गया रानी सती राइस मिल पर ताला लगे हुए हैं. साथ ही राइस मिल के प्रोपराइटर रह चुके मुकेश कुमार काफी दयनीय स्थिति में है.  *क्या है मामला* …

Read More

जामताड़ा/ Manish Barnwal जिले के खेल जगत से एक दुखद खबर सामने आई है. झारखंड कबड्डी संघ के अध्यक्ष एवं जामताड़ा जिला ओलम्पिक संघ के सचिव राजीव रंजन मिश्रा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. बताया जा रहा है कि उन्होंने दुमका के रसिकपुर स्थित अपने आवास पर सुबह करीब 4:30 बजे अंतिम सांस ली. वे लंबे समय से मधुमेह से पीड़ित थे और उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी थी. पिछले काफी समय से वे डायलिसिस पर थे. राजीव रंजन मिश्रा के निधन की खबर मिलते ही पूरे खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई.…

Read More