आदित्यपुर: जयप्रकाश उद्यान में पासवान युवा समिति की बैठक रविवार को मनोज पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली शोभा यात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

बैठक के दौरान बताया गया कि शोभा यात्रा आदित्यपुर फुटबॉल मैदान से प्रारंभ होकर आदित्यपुर-2 स्थित जागृति मैदान में बाबा साहब की प्रतिमा स्थल तक जाएगी. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्यों से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया.
सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पासवान युवा समिति आदित्यपुर इस शोभा यात्रा को पूर्ण समर्थन देगी और आयोजन को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएगी.
बैठक में चंद्रमोहन पासवान, विनय पासवान, नवल पासवान, सकीचंद पासवान, समर पासवान, प्रमोद पासवान, गौरभ पासवान, संजय पासवान, दयानंद पासवान, प्रेम पासवान, पंकज पासवान, मुन्ना पासवान, अवधेश पासवान, अभय पासवान, आदित्य पासवान, सुरेश पासवान, अभिषेक आनंद, अविनाश कुमार, निलेश पासवान, रोशन पासवान सहित कई सदस्य उपस्थित रहे.

