- Jamshedpur Ganja Seized जमशेदपुर: बागबेड़ा में गांजा और हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, 1.428 किलो गांजा व 10 हजार नकद बरामद
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर: बिंदल मॉल फायरिंग कांड का खुलासा, छत्तीसगढ़ से चार आरोपी गिरफ्तार, कार और छह मोबाइल बरामद
- Ranchi Ashok Nagar Issue रांची: अशोक नगर की सुरक्षा पर रेल डीआईजी ने जताई चिंता, 44/सी और 34/सी के बीच चहारदीवारी की मांग
- Sarailkela Nagar Panchayat सरायकेला: एक करोड़ का आवंटन, फिर भी विकास ठप, जनप्रतिनिधियों की आपसी खींचतान में फंसा सरायकेला नगर पंचायत का विकास
- Chandil Dobo Ganja Case चांडिल: कपाली के डोबो में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.093 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार
- Gamharia Tayo Colony Kidnapping Attempt गम्हरिया: टायो हाउसिंग कैंपस में युवक से मारपीट कर अपहरण का आरोप, केस करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का भी दावा
- Jamtara Road Safety Team जामताड़ा: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुआ परिवहन विभाग, 37 वाहनों पर 2.43 लाख का जुर्माना
- Brown Sugar Case Accused Arrested आदित्यपुर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के दो मामलों में नाजिया परवीन और विपुल कर्मकार गिरफ्तार
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
खरसावां: सीमांता विद्यालय परिसर में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई और प्रकृति के प्रति अपने दायित्व को समझाया गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य विवेक रंजन सतपथी ने कहा कि पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है जहां जीवन संभव है, इसलिए इसकी प्राकृतिक संपदा को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की. इस अवसर पर छोटे बच्चों…
सरायकेला: जिले के खरसावां प्रखंड स्थित बेहरासाही के रहने वाले शुभम कुमार पति को उनकी बड़ी उपलब्धि पर सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों स्वर्ण पदक प्राप्त कर लौटे शुभम का स्थानीय स्तर पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया. शुभम कुमार पति ने महाराष्ट्र के वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में शिक्षा स्नातकोत्तर की परीक्षा में देशभर में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है. इसके लिए विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया. खरसावां के राधा- माधव बिहार में आयोजित समारोह में स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें शॉल…
जामताड़ा/ Manish Baranwal नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह ने जिले में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक में एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि थाना में आने वाले किसी भी फरियादी को किसी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया जाए. महिला अपराध, बच्चों के अपहरण और गुमशुदगी के मामलों में तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए. उन्होंने कहा कि…
जमशेदपुर: पोखारी स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का संयुक्त रूप से आयोजन विश्वविद्यालय के भूगोल, कृषि, प्राणीशास्त्र और वनस्पति विज्ञान विभागों द्वारा किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत जौ के बीज बोने की प्रतीकात्मक रस्म और वृक्षारोपण अभियान के साथ हुई. इस दौरान शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर परिसर में पौधे लगाए और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया. आयोजन के तहत एक विशेष व्याख्यान सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और वर्तमान चुनौतियों पर विस्तार…
कांड्रा/ Vipin Varshney सरायकेला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में बच्चा चोरी की फैल रही अफवाहों को लेकर कांड्रा पुलिस ने बुधवार शाम थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली. यह रैली कांड्रा बाजार, मुख्य चौक-चौराहों, स्टेशन, बस्ती और अन्य भीड़- भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरी. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को अफवाहों से सतर्क रहने और किसी भी अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करने की अपील की. रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर पोस्टर चिपकाए गए और बैनर के माध्यम से लोगों को समझाया गया कि किसी भी संदिग्ध सूचना पर…
जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में हाल ही में सामने आए दो अलग- अलग मामलों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. नाबालिग किशोरी के यौन शोषण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि लापता दो नाबालिग बच्चियों का लोकेशन भी पुलिस को मिल गया है. मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने के मामले की जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. पुलिस को दोनों बच्चियों का लोकेशन मिल चुका है और जल्द ही उन्हें सकुशल बरामद कर लिया जाएगा. वहीं दूसरी…
जामताड़ा/ Manish Baranwal पृथ्वी दिवस के अवसर पर डीएन हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान केजी से लेकर दसवीं कक्षा तक के छात्र- छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. प्रार्थना सभा के दौरान छोटे बच्चों ने वनों की रक्षा पर आधारित एकांकी प्रस्तुत की, जिसे सभी ने खूब सराहा. इसके बाद करीब डेढ़ सौ विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपने विचारों को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया. प्रतियोगिता में कक्षा सात के निलेश कुमार यादव को प्रथम, कक्षा…
गम्हरिया: थाना क्षेत्र के गंजिया बराज में नहाने के दौरान एक छात्र की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धतकीडीह निवासी अताउल्लाह के 17 वर्षीय पुत्र फहद रहमान के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार फहद अपने चार दोस्तों के साथ गंजिया बराज नहाने पहुंचा था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद…
जमशेदपुर/ Varun Kumar सोशल मीडिया के जरिए जनप्रतिनिधि की छवि खराब करने के आरोप में एक मामला सामने आया है. जनता दल (यूनाइटेड) युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव पप्पू सिंह और पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष नीरज सिंह ने बिष्टुपुर साइबर थाना में आवेदन देकर मानगो स्थित सहारा सिटी निवासी गोपाल यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि 21 अप्रैल को गोपाल यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट से लाइव आकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय पर भ्रष्टाचार से जुड़े निराधार और मनगढ़ंत आरोप लगाए. जदयू नेताओं के अनुसार, यह आरोप…
सरायकेला/ Pramod Singh जिले में भीषण गर्मी और लू के बीच स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के स्पष्ट निर्देशों की अनदेखी का मामला सामने आया है. केंद्रीय विद्यालय सरायकेला में अब भी पुराने समय के अनुसार दोपहर 01:40 बजे तक कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. राज्य सरकार के निर्देशानुसार केजी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं सुबह 07:00 बजे से 11:30 बजे तक और कक्षा 9 से 12 तक सुबह 07:00 बजे से 12:00 बजे तक ही संचालित की जानी चाहिए. बावजूद इसके केंद्रीय विद्यालय में समय…