खरसावां: सीमांता विद्यालय परिसर में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई और प्रकृति के प्रति अपने दायित्व को समझाया गया.

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य विवेक रंजन सतपथी ने कहा कि पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है जहां जीवन संभव है, इसलिए इसकी प्राकृतिक संपदा को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की.

इस अवसर पर छोटे बच्चों के लिए चित्रकला और कहानी सुनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्री नर्सरी, नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी वर्ग के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया.
प्रतियोगिता में प्री नर्सरी के पृथ्वी भारद्वाज और सुभाश्री सिंहदेव, नर्सरी के गौतम पात्र और त्रिजल मोदक, एलकेजी के यश कुंभकार और वंश बारिक तथा यूकेजी के रिहान आचार्य और शिबू राउत ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया.

कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं सुष्मिता सतपथी, प्रीति दास, सुनीता प्रधान, रितिका राउत, गरिमा राय, अपर्णा राय, रेखा महतो और अपर्णा बेहरा सहित अन्य शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

