Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में सामने आई दो गंभीर घटनाओं ने कानून- व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. एक ओर दो नाबालिग बहनों के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है, वहीं दूसरी ओर एक किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण का सनसनीखेज आरोप लगा है. पहले मामले में मिहिजाम निवासी कार्तिक कालकेतु ने अपनी दो नाबालिग बहनों के अचानक लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है. जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 की सुबह पूजा कालकेतु (16 वर्ष) और पिया कालकेतु (13…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh प्रखंड के शिक्षा विभाग में ट्रेज़री मैसेंजर के चयन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. आरोप है कि पूरी चयन प्रक्रिया को गुपचुप और पूर्व निर्धारित तरीके से अंजाम दिया गया. शिक्षकों को पहले किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई और फिर अचानक बुलाकर औपचारिकता पूरी कर दी गई. सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि जिस बीआरसी में सामान्य बैठकों के दौरान शिक्षकों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिलतीं, वहीं चयन के दिन “जलजीरा” पिलाकर माहौल को प्रभावित करने की कोशिश की गई. इसे लेकर शिक्षकों के बीच गंभीर सवाल उठ…

Read More

सरायकेला/ Afroz Mallik जिले के कपाली, तमोलिया स्थित गोविंद विद्यालय में पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और प्रकृति के महत्व को समझाना था. विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और चित्रकला के माध्यम से पृथ्वी को बचाने, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा वृक्षों की सुरक्षा का संदेश दिया. बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पेड़ों की कटाई से होने वाले प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और उसके दुष्प्रभावों को चित्रों में दर्शाया. कार्यक्रम…

Read More

जमशेदपुर/ Varun Kumar टाटानगर स्थित गुदरी बाजार में बुधवार को रेलवे द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कार्रवाई अंतिम समय में टाल दी गई. गौरतलब है कि रेलवे इंजीनियरिंग विभाग की टीम, मजिस्ट्रेट सुदीप्तो राय और भारी पुलिस बल के साथ “श्री लक्ष्मी भंडार” नामक दुकान को हटाने पहुंची थी. कार्रवाई शुरू होने से पहले ही दुकान संचालक मुरारी लाल अग्रवाल ने विरोध जताते हुए बताया कि उन्होंने इस मामले में झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दायर की है और मामला अदालत में विचाराधीन है. उन्होंने प्रशासन से स्टे ऑर्डर लाने के लिए 15 दिन का…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh जिले के शिक्षा विभाग में कोषागार नियमों की अनदेखी का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. विभागीय आदेशों के विपरीत एक ही कर्मी को दोबारा उसी संवेदनशील पद पर तैनात किए जाने से भ्रष्टाचार के आरोप और तेज हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, विभाग द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि विपत्र लिपिक, लेखापाल, विपत्र प्रभारी और कोषागार वाहक जैसे पदों पर तीन वर्ष से अधिक समय तक किसी भी कर्मी को नहीं रखा जाएगा. इसके बावजूद सरायकेला प्रखंड शिक्षा कार्यालय में कार्यरत कामिनी कांत मेहता को फिर से मैसेंजर पद की जिम्मेदारी…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले में हॉकी को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली है. बुधवार को हॉकी जामताड़ा की ओर से रक्षा काली मंदिर के समीप स्थित डीएन हाई स्कूल में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान स्कूली बच्चों के बीच हॉकी स्टिक, बॉल एवं शिन गार्ड का वितरण किया गया. यह खेल सामग्री हॉकी झारखंड के सहयोग से उपलब्ध कराई गई. कार्यक्रम के दौरान हॉकी जामताड़ा के महासचिव डॉ. भास्कर चंद ने बच्चों को हॉकी खेल के महत्व के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि हॉकी न केवल…

Read More

जामताड़ा: झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन द्वारा ओलम्पिक दिवस के अवसर पर एक विशेष पर्यावरणीय पहल के तहत पूरे राज्य में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा. यह अभियान 23 जून से शुरू होकर एक सप्ताह तक चलेगा. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला ओलम्पिक संघ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दीपक दुबे और मीडिया इंचार्ज मनीष बरणवाल ने बताया कि राज्य के सभी 24 जिलों में जिला ओलम्पिक एसोसिएशन के माध्यम से कुल 2036 पौधे लगाए जाएंगे. यह पहल अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के “ओलंपिक फॉरेस्ट” अभियान और सतत विकास के उद्देश्यों के अनुरूप है. साथ ही वर्ष 2036 में भारत में संभावित…

Read More

रांची: पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुख्यात शूटर सत्यम पाठक को मुठभेड़ में घायल कर दिया है. बुधवार सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित कांके डैम के पास पुलिस और आरोपी के बीच आमना- सामना हुआ, जो देखते ही देखते मुठभेड़ में बदल गया. पुलिस के अनुसार आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में सत्यम पाठक के दोनों पैरों में गोली लगी. घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस की टीम पहले से उसकी तलाश में जुटी थी और गुप्त सूचना के…

Read More

गम्हरिया: Bipin Varshney सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत झुरकुली में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते- होते टल गया. करीब 12 बजे मानीकुई ग्रिड से आ रहा 132KV का हाईटेंशन तार अचानक PSS-3 के 3 नंबर फीडर की 11KV लाइन पर गिर गया. घटना के बाद पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति तत्काल बाधित हो गई और करीब 5 घंटे तक क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा. इस दौरान झुरकुली स्थित RMU पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया. कई घरों में बिजली के उपकरण जलने की भी सूचना मिली है. इस घटना का असर पावर सब स्टेशन (PSS)…

Read More

आदित्यपुर: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल परिसर में मंगलवार से तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ. पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है. इस महोत्सव के दौरान महासरस्वती, महावैष्णो देवी, महालक्ष्मी, महाकाल, शिव परिवार और हनुमान जी की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी.  संस्थान के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ महोत्सव का समापन होगा. उन्होंने बताया कि 21 और 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए दर्शन और पूजा का विशेष आयोजन रखा गया है.…

Read More