सरायकेला: खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर अधीक्षक उत्पाद के नेतृत्व में ग्राम पुनीदा और गांगुडीह में छापामारी अभियान चलाया गया.

विज्ञापन
छापेमारी के दौरान कुल 4 अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया. साथ ही मौके से करीब 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया. बरामद अवैध सामग्री को जब्त कर लिया गया है. प्रशासन द्वारा संबंधित अड्डा संचालकों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. इस कार्रवाई के बाद अवैध कारोबार में जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन
