What's Hot
- Jamtara Durga Puja 2026 जामताड़ा: 28 सितंबर का आदेश, 1 सितंबर की बैठक—तारीखों ने बजाया ‘ढाक’!दुर्गापूजा से पहले तारीखों का ‘महाभ्रम’,
- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीड़िता द्वारा झींकपानी थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार अप्रैल माह में वह घर में अकेली थी और घरेलू कामकाज कर रही थी. इसी दौरान गांव के तीन युवक जबरन उसके घर में घुस आए. आरोप है कि तीनों ने दरवाजा बंद कर बारी- बारी से युवती…
सरायकेला: टाटा- सरायकेला मार्ग पर बस संचालकों और मैक्सी- मैजिक वाहन मालिकों के बीच चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है. शनिवार को बस ओनरों ने जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो को ज्ञापन सौंपकर मैक्सी और मैजिक वाहन संचालकों पर गुंडागर्दी, अवैध संचालन और बस कर्मियों के साथ मारपीट का आरोप लगाया. बस मालिकों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो किसी दिन बड़ा संघर्ष या गंभीर हादसा हो सकता है. शनिवार को बस ओनरों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला परिवहन कार्यालय पहुंचा और जिला परिवहन पदाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपी. ज्ञापन…
खूंटी: पुलिस को उग्रवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के दो सहयोगियों को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा और 8 एमएम की दो गोली बरामद की गई है. खूंटी के पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खूंटी थाना क्षेत्र के जिलिंगा जंगल में पीएलएफआई से जुड़े कुछ लोग जुटे हुए हैं और किसी बड़ी घटना की साजिश रच रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक राम प्रवेश कुमार के नेतृत्व…
सरायकेला: जिले के आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 17 के हरिओम नगर रोड नंबर-5 में आवास बोर्ड द्वारा कराई जा रही जमीन घेराबंदी को लेकर विवाद गहरा गया है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि आवास बोर्ड की ओर से कराई जा रही बाउंड्री के कारण सैकड़ों घरों के नाले का निकास पूरी तरह अवरुद्ध हो रहा है, जिससे इलाके में जलजमाव और गंदगी की समस्या उत्पन्न होने की आशंका बढ़ गई है. मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय पार्षद नीतू शर्मा मौके पर पहुंचीं और आवास बोर्ड के अधिकारियों से तत्काल काम रोकने की मांग की. इसी…
जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बागुनहातु में शनिवार को घरेलू विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया. पति- पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान गुस्से में पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया. बीच- बचाव करने पहुंची महिला की मां भी घटना में घायल हो गईं. मिली जानकारी के अनुसार बागुनहातु निवासी रवि सिंह और उसकी पत्नी रेशमा सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच बहस और हाथापाई होने लगी. इसी दौरान आरोपी रवि सिंह ने घर में रखा चाकू…
जामताड़ा: डीएन हाई स्कूल में मदर्स डे के अवसर पर भावनाओं से ओत- प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गीत, नृत्य, कविता और एकांकी के माध्यम से मातृत्व के प्रति श्रद्धा और प्रेम व्यक्त किया. पूरे समारोह में भावुक और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा. कार्यक्रम की शुरुआत संचालक लक्ष्मण मंडल और दीपा यादव ने मां की महिमा पर आधारित मार्मिक पंक्तियों के साथ की, जिसने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया. इसके बाद मुख्य अतिथि जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता का स्वागत किया गया. विद्यालय की छात्राओं तनिशी, दीपा और अर्चना…
जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी (13) से पूरी में दुष्कर्म हुआ है. आरोपी ने नाबालिग का अश्लील वीडियो भी बना लिया है. अब आरोपी नाबालिग का वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी नाबालिग से पैसे ऐंठना चाह रहा है. कुछ रुपए और गहनें आरोपी ने किशोरी से ले भी लिए है. इसके बाद भी आरोपी नहीं रुका तो मामला थाना तक पहुंचा. पीड़िता के पिता के बयान पर जुगसलाई थाना में 65(1) 316(2) 318(4) /352/351(2) 3(5) BNS एवं 4 लैगिंक अपराधो से बालकों का संरक्षण…
सरायकेला: नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने झारखंड सरकार के ऊर्जा विभाग के निदेशक को पत्र भेजकर सरायकेला जिला मुख्यालय में स्वतंत्र विद्युत ग्रिड सब स्टेशन स्थापित करने तथा RDSS-2 योजना के तहत शहर में अंडरग्राउंड केबलिंग कराने की मांग की है. अपने पत्र में अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा है कि ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण जिला मुख्यालय होने के बावजूद सरायकेला गंभीर विद्युत संकट से जूझ रहा है. वर्तमान में सरायकेला विद्युत सब- स्टेशन को लगभग 25 किलोमीटर दूर चाईबासा और राजखरसावां ग्रिड से बिजली आपूर्ति की जाती है. लंबी दूरी, जंगल- पहाड़ और दुर्गम क्षेत्रों के कारण…
जामताड़ा: जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर नगर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बंद घर से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर से 38 वर्षीय लक्ष्मण राम का सड़ा-गला शव बरामद किया. मृतक की पहचान स्वर्गीय केशव राम के पुत्र लक्ष्मण राम के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. जानकारी के अनुसार आसपास के लोगों को पिछले कई दिनों…
जमशेदपुर: बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोन नंबर-4 में शुक्रवार देर रात एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पहचान 36 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार सुनील कुमार टाटा मोटर्स के पेंट शॉप विभाग में कार्यरत थे. लंबे समय तक कार्य करने के बाद जनवरी 2026 में उनकी नौकरी स्थायी हुई थी. मृतक के पिता भरत जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार को वह रोज की तरह ड्यूटी से घर लौटे और…