आदित्यपुर: सिंहभूम बंगीय एसोसिएशन की ओर से आदित्यपुर स्थित सुवर्णरेखा भवन प्रेक्षागृह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘वर्षवरण’ का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ कविगुरु रबिद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन और ‘वंदे मातरम्’ गीत के साथ किया गया.

समारोह में सुवर्णरेखा परियोजना के अधिकारी सुबोध शरण सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम में एसोसिएशन के महासचिव विश्वनाथ घोष ने स्वागत भाषण दिया. इसके बाद संस्था के पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और पदाधिकारियों ने संक्षिप्त संबोधन किया.

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत समृद्धि नंदी और उनकी टीम के उद्घाटन गीत से हुई. अयांश विश्वास ने ‘ठिकाना’ की प्रस्तुति दी, जबकि सबिता बक्सी ने कविता पाठ से दर्शकों को भावविभोर कर दिया. छंदम डांस एकेडमी, जेसीएम डांस एकेडमी और सुर संगीत संसद के कलाकारों ने बैशाखी गीतों और लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से सभागार को झूमने पर मजबूर कर दिया.
पुबाली और अक्षिता राय ने शास्त्रीय एवं रवीन्द्र नृत्य प्रस्तुत किया. वहीं मालविका घोष और निवेदिता पाल की मधुर गायिकी ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया. कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पुरस्कार वितरण समारोह और सिंहभूम बंगीय समिति के ‘नारी शक्ति मंच’ द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य रहा. इस प्रस्तुति में महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक समन्वय की झलक देखने को मिली.

संध्या के मुख्य आकर्षण के रूप में लोकप्रिय कलाकार प्रबीर अद्या ने अपनी संगीत प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम में विश्वनाथ घोष, तापस कुमार सरकार, संदीप राय, जयंंत कुमार बोस, पार्थ राय, दिलीप मंडल, शंभूनाथ प्रामाणिक, नारायण जॉयारदार, जॉय चक्रबर्ती, अमित माइती, शुभंकर राय, रूमा राय गुप्ता, सुदीप्त दास, चैताली दास, सुजाता हाजरा, कविता मंडल, मानसी कुंड, कंकना नाथ, मृदुला राय, देवयानी राय, नंदिनी घोष, शम्पा सेनगुप्ता और फाल्गुनी नंदी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे. अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.



