Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डोबो इलाके में सड़क किनारे मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है. मृतक की पहचान जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित किताडीह गढ़ीवान पट्टी निवासी मोहम्मद तौसीफ के रूप में हुई है. शव की पहचान होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक का माहौल है. जानकारी के अनुसार मृतक मोहम्मद तौसीफ, स्वर्गीय मोहम्मद जब्बार का पुत्र था. डोबो इलाके में युवक का शव पड़े होने की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने कपाली ओपी पुलिस को जानकारी दी थी. सूचना मिलते ही पुलिस…

Read More

गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने टाटा- कांड्रा मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. उपायुक्त के निर्देश पर पूर्व घोषित सूचना के आलोक में शुक्रवार से गम्हरिया क्षेत्र में सर्विस रोड के किनारे चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत होते ही अवैध कब्जा कर कारोबार चला रहे लोगों में हड़कंप मच गया. प्रशासनिक टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, कई दुकानदारों और कारोबारियों ने खुद ही अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया, जबकि कई स्थानों पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण तोड़े गए. वर्षों से सड़क किनारे फैले अतिक्रमण पर अचानक…

Read More

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के किरिबुरू पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला शक्ति द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया. जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू के नेतृत्व में मातृशक्ति और महिला कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से उनका अभिनंदन किया. कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. इस दौरान अर्जुन मुंडा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत आयोजित प्रदर्शनी और प्रशिक्षण वर्ग का विधिवत उद्घाटन किया. कार्यक्रम में पार्टी संगठन, विचारधारा और जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. प्रशिक्षण अभियान को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा…

Read More

जामताड़ा: शहर के भगवाना टावर में सखी- सहेली ग्रुप द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा के दूसरे दिन पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं से सराबोर नजर आया. कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और भगवान श्रीकृष्ण के भजन एवं कथा प्रसंगों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा. राजस्थान से पधारे आचार्य उमेश शास्त्री महाराज ने भक्त नरसी मेहता के जीवन से जुड़े प्रसंगों का अत्यंत मार्मिक और भावपूर्ण वर्णन किया. उन्होंने बताया कि नरसी मेहता ने अपना पूरा जीवन साधु-संतों और भगवान की भक्ति में समर्पित कर दिया था.…

Read More

चांडिल: देशभर में पेट्रोल- डीजल संकट के बीच सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली क्षेत्र में हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं. शुक्रवार सुबह से ही आसपास के पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी. कई पंपों के बाहर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे. कुछ पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने की सूचना के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गई. ईंधन संकट के बीच अब कपाली में कालाबाजारी भी चरम पर पहुंच गई है. स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र के कई इलाकों में बोतल…

Read More

रांची: झारखंड की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर में राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आखिरकार लगभग दो वर्षों बाद जेल से रिहाई मिल गई. गुरुवार को जेल से बाहर आते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला. इस पूरे घटनाक्रम की खास बात यह रही कि उनकी पत्नी निशात आलम ने जमानतदार की भूमिका निभाई. सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद आलमगीर आलम जेल से बाहर आए, जहां समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. गौरतलब है कि आलमगीर आलम लंबे…

Read More

चांडिल: मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत चांडिल प्रखंड की दो महत्वपूर्ण सड़कों का गुरुवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क से विकास को नई गति मिलेगी और लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी. विधायक सविता महतो ने बताया कि बानसा-रेयारदा पथ के लपाईबेड़ा से गुटीउली देवरागोड़ा तक 2.8 किलोमीटर सड़क का निर्माण 2 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा. वहीं एनएच-33 से हुमीद गांव तक 1.47 किलोमीटर सड़क का निर्माण 84 लाख रुपये की लागत से होगा.…

Read More

सरायकेला: सरायकेला- टाटा मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जमशेदपुर निवासी एक युवक की मौत हो गई. घटना सरायकेला थाना क्षेत्र के मुड़िया गांव के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. मृतक की पहचान करीब 28 वर्षीय तापस मायती के रूप में हुई है, जो जमशेदपुर के बिरसानगर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार तापस मायती किसी निजी कार्य से सरायकेला आए थे और काम समाप्त कर बाइक से…

Read More

जमशेदपुर: टाटा से वाराणसी के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. गुरुवार को मांगो बस स्टैंड से रेखा लग्जरी बस सेवा की शुरुआत की गई. इस नई बस सेवा का उद्घाटन विधायक सरयू राय ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा कि नई बस सेवा शुरू होने से जमशेदपुर और वाराणसी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और आरामदायक सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस यह बस यात्रियों के सफर को और सुविधाजनक बनाएगी. बस सेवा में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते…

Read More

जमशेदपुर: देहरादून में चर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड, जिसे सिल्वर सिटी जिम कांड के नाम से भी जाना जा रहा है, में बड़ा खुलासा हुआ है. फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी आरोपी यशराज सिंह को देहरादून पुलिस और स्पेशल टास्क फ़ोर्स उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी यशराज सिंह इस पूरे हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता था. पूछताछ में सामने आया है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर विक्रम शर्मा की हत्या की पूरी योजना बनाई थी और वारदात को अंजाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. जांच…

Read More