Jamshedpur New Bus Service जमशेदपुर: टाटा से वाराणसी के लिए रेखा लग्जरी बस सेवा शुरू, विधायक सरयू राय ने किया उद्घाटन, कहा- यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
जमशेदपुर: टाटा से वाराणसी के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. गुरुवार को मांगो बस स्टैंड से रेखा लग्जरी बस सेवा की शुरुआत की गई. इस नई बस सेवा का उद्घाटन विधायक सरयू राय ने फीता काटकर किया.
इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा कि नई बस सेवा शुरू होने से जमशेदपुर और वाराणसी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और आरामदायक सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस यह बस यात्रियों के सफर को और सुविधाजनक बनाएगी.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
बस सेवा में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाई-फाई, आरामदायक सीटें और टॉयलेट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी.
कार्यक्रम में बस सेवा के मालिक अनुराग सहित मांगो बस स्टैंड के कई लोग मौजूद रहे. नई लग्जरी बस सेवा शुरू होने पर यात्रियों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए सकारात्मक पहल बताया.