Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

आदित्यपुर: नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह समाजसेवी पुरेन्द्र नारायण सिंह की पहल पर बाबाकुटी क्षेत्र के लोगों को लंबे बिजली संकट से राहत मिली. शुक्रवार को आए तेज आंधी- तूफान के कारण कुलुपटांगा फीडर में आई तकनीकी खराबी को करीब 19 घंटे बाद दुरुस्त किया गया, जबकि बाबाकुटी इलाके में ट्रांसफार्मर में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण बार-बार बिजली ट्रिप कर रही थी. इससे बड़ी आबादी भीषण गर्मी और पानी की गंभीर किल्लत से जूझने को मजबूर हो गई थी. क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया था. घरों में…

Read More

जामताड़ा: जिले के फतेहपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का शनिवार को उपायुक्त आलोक कुमार ने औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न शाखाओं में पहुंचकर कर्मियों की उपस्थिति, अभिलेख संधारण और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान कई अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने आपूर्ति शाखा, कल्याण विभाग, मनरेगा कार्यालय, सीडीपीओ कार्यालय और आधार सेवा केंद्र समेत अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने उपस्थिति पंजी की जांच की, जिसमें कुछ कर्मियों द्वारा हस्ताक्षर नहीं किए…

Read More

जामताड़ा: जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा अपराध नियंत्रण को लेकर जामताड़ा पुलिस अब पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है. इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह ने शनिवार को बागडेहरी थाना एवं कुण्डहित स्थित खुदमल्लिका अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पुलिस प्रशासन की कार्यशैली, सुरक्षा व्यवस्था और लंबित मामलों की समीक्षा की गई. एसपी ने थाना परिसर, बैरक, मेस और चेकपोस्ट परिसर का निरीक्षण करते हुए साफ- सफाई, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने थाना कार्यालयों के अभिलेखों की भी जांच की और पुलिस पदाधिकारियों को…

Read More

सरायकेला: उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गम्हरिया एवं बीपीएचयू (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) गम्हरिया का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, साफ- सफाई, दवा भंडारण, चिकित्सकीय सुविधाओं और कर्मियों की कार्यशैली की गहन समीक्षा की गई. उपायुक्त ने स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. गौरतलब है कि 9 मई 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश द्वारा सीएचसी गम्हरिया का निरीक्षण किया गया था, जिसमें कई अनियमितताएं और व्यवस्थागत कमियां सामने आई थीं. उसी के बाद जिला प्रशासन…

Read More

सरायकेला: भारत की जनगणना- 2027 के प्रथम चरण की शुरुआत से पहले ही सरायकेला नगर पंचायत कार्यालय विवादों में घिर गया है. नगर पंचायत प्रशासन पर पारा शिक्षकों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने और सरकारी शिक्षकों को विशेष राहत देने का आरोप लग रहा है. मामला सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. आरोप है कि जहां एक ओर मोटी तनख्वाह पाने वाले सरकारी शिक्षकों को जनगणना कार्य से दूर रखकर राहत दी जा रही है, वहीं बेहद कम मानदेय पर काम करने वाले पारा शिक्षकों को भीषण गर्मी और…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित कुलुपटांगा फीडर में लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था आखिरकार अब बड़े सवालों के घेरे में आ गई है. शुक्रवार को आंधी- बारिश के बाद करीब 20 घंटे तक बिजली गुल रहने से हजारों उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा. भीषण गर्मी, पानी संकट और अंधेरे से परेशान लोगों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए इसे लापरवाही और बदहाल सिस्टम का परिणाम बताया. अब बढ़ते जनदबाव के बीच विभाग भी हरकत में आया है और स्थायी समाधान का दावा किया जा रहा है. इस गंभीर समस्या को लेकर “आदित्यपुर गम्हरिया विकास समिति”…

Read More

जामताड़ा: शहर के भगवाना टावर में सखी सहेली ग्रुप द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम “नानी बाई का मायरा” का शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हो गया. कार्यक्रम के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा परिसर भक्ति रस में सराबोर नजर आया. कथा के दौरान राजस्थान से पधारे आचार्य उमेश शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के परम भक्त नरसी मेहता के जीवन चरित्र का मार्मिक वर्णन किया. उन्होंने कथा के माध्यम से भक्ति, विश्वास, त्याग और भगवान की कृपा का भावपूर्ण चित्रण किया, जिसे सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे. आचार्य श्री ने बताया…

Read More

रांची: राजधानी रांची स्थित राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में उस समय सनसनी फैल गई, जब MBBS सेकेंड ईयर के छात्र अक्षित कुजूर का शव हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थिति में मिला. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद रिम्स परिसर में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि अक्षित कुजूर रिम्स में MBBS द्वितीय वर्ष के छात्र थे और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे. शनिवार को उनका शव हॉस्टल के कमरे में मिलने के बाद साथी छात्रों…

Read More

जामताड़ा: शहर के इंदिरा चौक पर शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी के नेतृत्व में झारखंड छात्र मोर्चा द्वारा NEET परीक्षा पेपर लीक और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि NEET परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाओं ने लाखों छात्रों के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है. उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले छात्र-छात्राओं का भरोसा परीक्षा प्रणाली से लगातार टूटता जा रहा…

Read More

चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में चर्चित मोहम्मद जब्बार हत्याकांड और हाल ही में हुई डेढ़ लाख रुपये की लूट एवं फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी तारिक कुरैशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक लोडेड पिस्टल और एक जिंदा गोली भी बरामद की गई है. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. एसडीपीओ अरविंद बिन्हा ने बताया कि करीब सात वर्ष पहले डेमडुब्बी इलाके में कपाली ओपी के पूर्व…

Read More