- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: जिले में अवैध खनन और बालू परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है. इसी कड़ी में शनिवार को मिहिजाम थाना क्षेत्र के असनचुआ इलाके में विशेष जांच अभियान चलाकर अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया. इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार माइनिंग इंस्पेक्टर को गुप्त सूचना मिली थी कि असनचुआ इलाके में बिना वैध कागजात के बालू का अवैध परिवहन किया जा रहा है. सूचना के आधार पर प्रशासनिक टीम ने विशेष जांच अभियान चलाया और संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की. जांच…
जमशेदपुर: उलीडीह ओपी क्षेत्र में अपहरण और रंगदारी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य में लगे कंपनी के दो कर्मियों का अपहरण कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने अपहृत दोनों कर्मियों को भी सकुशल बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसार 14 और 15 मई की रात करीब 3 बजे फ्लाईओवर निर्माण कंपनी में कार्यरत सुपरवाइजर विजय कुमार ओझा और असिस्टेंट मैनेजर डिमना रोड स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग के पास मौजूद थे. इसी दौरान सफेद रंग की बिना नंबर…
जमशेदपुर: मानगो स्थित उलीडीह थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है. चोरों ने किराए के मकान को निशाना बनाते हुए करीब 10 लाख रुपये मूल्य के गहनों की चोरी कर ली. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं. जानकारी के अनुसार पीड़ित अंचल रस्तोगी शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी को डॉक्टर के पास लेकर गए थे. करीब 11 बजे घर से निकलने के बाद जब वे कुछ घंटों बाद लौटे तो घर के बाहर लगा छोटा ताला…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर- सोनुआ मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा- तफरी और चीख- पुकार मच गई. हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए. जानकारी के अनुसार सोनुआ से चक्रधरपुर की ओर आ रही यात्री बस “साईं रथ” ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान तैरा…
सरायकेला: NEET परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर में छात्रों और राजनीतिक दलों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है. इसी कड़ी में झारखंड प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर शुक्रवार को सरायकेला- खरसावां जिले में भी केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. सरायकेला नगर पंचायत अंतर्गत गेराज चौक पर आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. नेताओं ने आरोप लगाया कि NEET परीक्षा में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं…
जामताड़ा: जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ठंडा कोल्ड ड्रिंक दुकान से भारी मात्रा में विदेशी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है. मामले में दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में फतेहपुर पुलिस ने बेलबोरॉय गांव स्थित विश्वजीत गोराई की ठंडा दुकान में छापेमारी की.…
जमशेदपुर: जुगसलाई बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से कारोबारियों में दहशत फैल गई. बाइक सवार अपराधियों ने यूनिक कलेक्शन नामक कपड़ा दुकान में घुसकर फायरिंग कर दी. घटना में दुकान संचालक विनेश कुमार बेरिया बाल-बाल बच गए. बताया जा रहा है कि गोली उनके कान के बेहद करीब से गुजर गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो बाइक सवार बदमाश अचानक दुकान के पास पहुंचे और बिना कुछ समझे अंदर घुसकर फायरिंग कर दी. गोली चलने की आवाज सुनते ही पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई. दुकानदार और ग्राहक अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने…
जमशेदपुर: भालूबासा इलाके में हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल मानगो के गरीब नवाज़ कॉलोनी निवासी मोहम्मद मुमताज़ उर्फ आशिफ की इलाज के दौरान रांची रिम्स में मौत हो गई. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब तीन बजे मुमताज़ भालूबासा इलाके में वेल्डिंग का काम कर रहे थे. इसी दौरान पीछे से आए कुछ युवकों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. हमलावरों ने उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर…
जामताड़ा: जिले की मिहिजाम पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब भी बरामद की है. गिरफ्तार सभी आरोपियों को मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि नियमित गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध विदेशी शराब की खेप लेकर बिहार ले जाने की तैयारी में हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने मिहिजाम हटिया रोड पर सघन जांच अभियान चलाया. …
कांड्रा: सरायकेला जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सरायकेला की ओर से 18 मई 2026, सोमवार को कांड्रा में विशेष विद्युत उपभोक्ता सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस शिविर में उपभोक्ताओं की बिजली से जुड़ी कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा. यह विशेष कैंप एसकेजी कॉलोनी सेवासदन कांड्रा स्थित विद्युत विपत्र भुगतान केंद्र में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक लगाया जाएगा. शिविर को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, ताकि उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के सेवाएं मिल सकें. शिविर…