- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: पूर्व रेलवे के आसनसोल रेल मंडल द्वारा 16 मई से 30 मई 2026 तक विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर “देखें, सूचित करें, हम तुरंत कार्रवाई करेंगे” (Spot It, Report It, We Are On It) थीम के तहत स्वच्छता जागरूकता अभियान का द्वितीय चरण चलाया जा रहा है. अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसरों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना और यात्रियों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना है. रेल मंडल की ओर से “30 मिनट के भीतर सफाई की गारंटी” पहल के तहत स्वच्छता संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया जा रहा है. अभियान के माध्यम से…
चांडिल: सरायकेला- खरसावां पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में विशेष सड़क सुरक्षा और ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चलाया गया. यह अभियान चौका पुल के नीचे आयोजित किया गया, जहां यातायात थाना प्रभारी और चौका थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से वाहनों की जांच की. अभियान के दौरान पुलिस ने चारपहिया और दोपहिया वाहनों को रोककर चालकों की जांच की. विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की पहचान के लिए ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से जांच की गई. साथ ही वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट,…
आदित्यपुर: सरायकेला जिले में अवैध स्क्रैप कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर एसडीओ अभिनव प्रकाश ने आदित्यपुर थाना से सटे दिंदली बाजार और टाटा-कांड्रा सर्विस रोड में संचालित अवैध स्क्रैप टालों पर छापेमारी की. बताया जा रहा है कि दिंदली बाजार में फारुख नामक व्यक्ति द्वारा, जबकि टाटा-कांड्रा सर्विस रोड क्षेत्र में राजन नामक व्यक्ति द्वारा लंबे समय से अवैध रूप से स्क्रैप टाल संचालित किया जा रहा था. प्रशासन को इसकी लगातार शिकायत मिल रही थी. सूचना मिलते ही एसडीओ अभिनव प्रकाश ने बेहद गोपनीय तरीके से…
चाईबासा: जिले के मंझारी और तांतनगर प्रखंड में वर्षों से अधूरी पड़ी सड़कों के निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आरईओ विभाग कार्यालय के समक्ष धरना- प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की. धरना को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने कहा कि मंझारी प्रखंड के मेरोमहोनर पंचायत अंतर्गत बुनुमलता के जगदा तालाब चौक से पुड़दा होते हुए तिरिलपी तक तथा तांतनगर प्रखंड के सिलपुंजी…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों और पंचायत भवनों में बुधवार को “तिथि भोजन सह जन्मोत्सव” कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया. कार्यक्रम के तहत बालिका मध्य विद्यालय, मॉडल स्कूल सोनुआ, बालक मध्य विद्यालय, राज्य संपोषित +2 उच्च विद्यालय तथा बोईकोड़ा पंचायत भवन में बच्चों के लिए विशेष आयोजन किए गए. इस दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए विशेष पकवान की व्यवस्था की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मई माह में जन्मे बच्चों का सामूहिक जन्मोत्सव रहा. बच्चों के साथ केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया और उनके…
चाईबासा: सोनुआ प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा. पूर्व विधायक गुरुचरण नायक और सोनुआ प्रखंड अध्यक्ष निशांत कुमार महतो के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के माध्यम से मांग पत्र सौंपकर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की. भाजपा द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में राज्य की मौजूदा हेमंत सरकार पर नीतिगत विफलता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए. पार्टी नेताओं ने कहा कि सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह…
जमशेदपुर: मानगो क्षेत्र स्थित शिव कुमार अस्थाली, ब्लॉक-B, एनएच-33 स्थित मारुति सुजुकी शोरूम के पास बुधवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई. लोगों ने डर और अज्ञानता के कारण एक गैर-जहरीले सांप कॉमन सैंड बोआ को मार डाला. घटना के बाद वन्यजीव प्रेमियों और पर्यावरण से जुड़े लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. जानकारों के अनुसार कॉमन सैंड बोआ इंसानों के लिए खतरनाक नहीं होता है और यह भारत के वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित प्रजातियों में शामिल है. ऐसे वन्यजीवों को मारना कानूनन अपराध माना जाता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि…
जामताड़ा: प्रेम प्रसंग में घर से निकले एक युवक और युवती की कहानी उस समय नया मोड़ ले बैठी, जब दोनों गलत ट्रेन में सवार होकर जामताड़ा पहुंच गए. देर रात रेलवे ट्रैक के पास भटकते देख पुलिस ने उन्हें सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और मामले को संवेदनशीलता के साथ संभाला. जानकारी के अनुसार पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी थाना क्षेत्र स्थित सीता पहाड़ी गांव निवासी 24 वर्षीय इस्माइल शेख का पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की 18 वर्षीय यास्मीन खातून से प्रेम संबंध था. बताया जा रहा है कि दोनों की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी,…
सरायकेला: जिले के राजनगर प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को रक्त केंद्र सदर अस्पताल सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए मानवता की मिसाल पेश की. शिविर के दौरान कुल 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार ने स्वयं रक्तदान कर किया. उनके इस प्रेरणादायक कदम के बाद प्रखंड और अंचल कार्यालय के अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा समाजसेवी भी रक्तदान के लिए आगे आए. पूरे शिविर के दौरान सेवा, समर्पण और…
आदित्यपुर: कुलुपटांगा फीडर में लंबे समय से बनी बिजली संकट की समस्या को दूर करने की दिशा में बड़ी पहल सामने आई है. आदित्यपुर गम्हरिया विकास समिति के अध्यक्ष सह नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के प्रयास अब असर दिखाने लगे हैं. उनके नेतृत्व में हाल ही में जमशेदपुर विद्युत एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक अजीत कुमार से की गई मुलाकात के बाद विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है. बुधवार को विभाग ने कुलुपटांगा फीडर को दो हिस्सों में विभाजित कर दिया. विभाजन के बाद बने नए फीडर का नाम “आसंगी फीडर” रखा गया है. इस…