- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर: शहर में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से अवादा ग्रुप की ‘अवादा भारत उदय यात्रा’ पहुंची. कंपनी द्वारा चलाए जा रहे इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत लोगों को सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल विद्युत और टिकाऊ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार 8 मई 2026 को नोएडा से शुरू हुई यह यात्रा अब तक लगभग 1688 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है. खास तौर पर तैयार किए गए प्रचार वाहन के माध्यम से विभिन्न शहरों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए…
जामताड़ा: जिले में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए शनिवार को विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा. उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न पंचायतों में वरीय पदाधिकारी पहुंचकर योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे. जिला प्रशासन के अनुसार अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाना तथा आम लोगों तक योजनाओं का लाभ सही तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करना है. इसके तहत प्रखंडवार नामित अधिकारी पंचायत स्तर पर चल रही योजनाओं की जांच करेंगे. निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान, पेयजलापूर्ति व्यवस्था,…
जामताड़ा: रेलवे बोर्ड द्वारा भारतीय रेलवे के 30 हजार पदों को सरेंडर करने के निर्णय के विरोध में भारतीय रेलवे मज़दूर संघ के आह्वान पर चिरेका कर्मचारी संघ की ओर से विरोध पखवाड़ा मनाया जा रहा है. 15 मई से 29 मई तक चलने वाले इस आंदोलन के तहत शुक्रवार को चिरेका कर्मियों ने हाथों में काला फीता बांधकर जोरदार प्रदर्शन किया और रेलवे बोर्ड के फैसले के खिलाफ नाराजगी जताई. प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि रेलवे के कई विभाग पहले से ही कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे हैं. ऐसे में 30 हजार पदों को सरेंडर…
जामताड़ा: सीदो- कान्हू मुर्मू यूनिवर्सिटी के संबद्ध जामताड़ा कॉलेज में इस शैक्षणिक सत्र से बंग्ला भाषा की पढ़ाई बंद किए जाने के फैसले को लेकर बंगाली समुदाय में नाराजगी बढ़ गई है. स्थानीय लोगों ने इसे बंग्ला भाषा और संस्कृति पर सीधा हमला बताया है. एक ओर विश्वविद्यालय अगले शैक्षणिक सत्र से फ्रेंच और स्पेनिश जैसी विदेशी भाषाओं की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी कर रहा है, वहीं दूसरी ओर बंगाली बाहुल्य क्षेत्र जामताड़ा में बंग्ला भाषा की पढ़ाई बंद किए जाने से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस बंग्ला भाषा को…
सरायकेला: जिले में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को श्रम कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न पंचायतों में श्रमिक निबंधन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. उपायुक्त नितीश कुमार सिंह के निर्देश पर श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर के नेतृत्व में श्रम विभाग द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को राजनगर प्रखंड के धुरिपदा पंचायत, गम्हरिया प्रखंड के दुगनी पंचायत, खरसावां प्रखंड के कृष्णापुर पंचायत, चांडिल प्रखंड के झबरी पंचायत तथा सरायकेला प्रखंड के पठानमारा पंचायत में श्रमिक निबंधन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का निबंधन…
सरायकेला- खरसावां: जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत शनिवार को सभी मतदान केंद्रों पर Un-Mapped Elector List प्रकाशित की जाएगी. यह जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने दी. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी- सह- सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड के निर्देश पर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र सरायकेला, खरसावां और ईचागढ़ के सभी मतदान केंद्रों पर यह सूची उपलब्ध रहेगी. विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान जिन मतदाताओं का नाम वर्ष 2003 की पूर्व मतदाता सूची से मैप नहीं हो पाया है, वे 23 मई 2026 को अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर सूची में अपना नाम…
जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर गांधी बस्ती स्थित एक मैदान में गुरुवार देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जुआ खेलते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके पर अफरा- तफरी मच गई और आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी को खदेड़कर पकड़ लिया. शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है. इसके बाद विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई. गिरफ्तार आरोपियों में राजन…
रांची: राज्य सरकार जल्द ही बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल कर सकती है. सूत्रों के अनुसार कई जिलों के महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारियों के तबादले की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दी गई है. मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलते ही तबादला आदेश जारी किए जा सकते हैं. जानकारी के मुताबिक आदित्यपुर, सरायकेला और कपाली नगर निकायों के प्रशासकों के साथ-साथ जमशेदपुर और सरायकेला के डीटीओ, डीसी एलआर तथा सरायकेला एडीसी स्तर के अधिकारियों के नाम इस सूची में शामिल बताए जा रहे हैं. इसके अलावा कुछ अन्य विभागों में भी बदलाव की तैयारी चल रही है. सूत्रों का कहना…
सरायकेला: जिले में पेयजल, पाइपलाइन कनेक्शन और सड़क मरम्मत समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर शुक्रवार को जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने उपायुक्त नितीश कुमार सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और आवश्यक कार्रवाई की मांग की. आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के मुख्य संरक्षक एवं जनकल्याण मोर्चा आदित्यपुर के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने उपायुक्त को बताया कि सीतारामपुर जलाशय से 30 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े लगभग 20 से 22 हजार उपभोक्ताओं में से अब तक केवल 4 से 5 हजार लोगों को ही नए जलापूर्ति पाइपलाइन से कनेक्शन दिया गया है. जबकि अभी भी करीब 15…
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर शुक्रवार को झारखण्ड युवा मोर्चा द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत नगर निगम कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. धरना में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, महिलाएं और कई पार्षद शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान महिलाएं माथे पर पानी का घड़ा लेकर पहुंचीं, जबकि पुरुष हाथों में बैनर और तख्तियां लिए नजर आए. कुछ लोग बैलगाड़ी पर सवार होकर भी नगर निगम कार्यालय पहुंचे. प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. धरना कार्यक्रम का…