- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
मनोहरपुर : पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत सारंडा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारत आदिवासी पार्टी एवं वनाधिकार समिति ने राज्यपाल और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच तथा त्वरित कार्रवाई की मांग की है. ज्ञापन में जल जीवन मिशन योजना में करोड़ों रुपये की अनियमितता, ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिलने तथा वर्षों से बसे वनग्रामों के लोगों को वनाधिकार पट्टा और मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखने का आरोप लगाया गया है. ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के तहत मनोहरपुर प्रखंड के लाईलोर…
आदित्यपुर: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार को डॉक्टरों ने एक जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में 3 साल के एक बच्चे के पेट से लगभग ढाई से 3 इंच लंबा लोहे का कांटी निकाला गया. बताया गया कि बच्चे ने गलती से लोहे का कांटी निगल लिया था, जिसके बाद परिजनों ने उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया. जांच के बाद डॉक्टरों की टीम ने तत्काल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया. अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों तथा ऑपरेशन थिएटर के सभी स्टाफ ने पूरी सतर्कता और कुशलता के साथ ऑपरेशन…
जामताड़ा:चित्तरंजन क्षेत्र में हाल के दिनों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करते हुए चित्तरंजन में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख गेटों पर आरपीएफ जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई तथा सघन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने वाले लोगों और वाहनों पर विशेष नजर रखी गई. आरपीएफ द्वारा चलाए गए विशेष सुरक्षा अभियान के तहत सभी प्रवेश द्वारों पर आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच की गई. सुरक्षा कर्मियों ने मेटल डिटेक्टर…
सरायकेला. भीषण गर्मी के बीच सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के लोग पिछले चार दिनों से लो वोल्टेज की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं. 44 डिग्री तापमान में बिजली व्यवस्था चरमराने से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग उपभोक्ताओं से समय पर बिल तो वसूल रहा है, लेकिन पर्याप्त वोल्टेज के साथ बिजली आपूर्ति देने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है. नगर पंचायत क्षेत्र में दिनभर लो वोल्टेज की स्थिति बनी रहने से घरों में पंखे नाम मात्र के चल रहे हैं. कूलर और एयर कंडीशनर काम करना…
कांड्रा: सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड्रा मोड़ पर गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. बताया जा रहा है कि ट्रक संख्या JH02AY 3700 के चालक को अचानक नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया. अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ऑल्टो, स्कॉर्पियो और अर्टिगा वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद ट्रक वन विभाग की बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए परिसर के अंदर जा घुसा. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जानमाल की…
जामताड़ा: नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के रूप में वसीम राजा ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. उन्होंने स्थानांतरित एसडीपीओ विकास आनंद लांगोरी से विधिवत प्रभार लिया. वसीम राजा जामताड़ा के 27वें एसडीपीओ के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पदभार ग्रहण के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने उनका स्वागत किया तथा बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई. अपने पहले संबोधन में नवपदस्थापित एसडीपीओ वसीम राजा ने कहा कि यह उनकी पहली पोस्टिंग है और वे पूरी निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे. उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक के दिशा- निर्देश…
राजनगर. सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हाता चाईबासा मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में 25 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई. घटना कुजू पुल के पास स्थित पेट्रोल पंप के समीप हुई जहां तेज रफ्तार पार्वती यात्री बस ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. मृतक की पहचान राजनगर प्रखंड के रोलाडीह गांव निवासी सूरज महाकुड़ के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि सूरज पेशे से हाईवा चालक था और वह अपनी मोटरसाइकिल से चक्रधरपुर के नाडुपदा स्थित ससुराल अपनी पत्नी को लाने जा…
चाईबासा: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में मानवता को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां हावड़ा- बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक महिला पर अपने डेढ़ माह के मासूम बच्चे को चलती ट्रेन से बाहर फेंकने का आरोप लगा है. घटना राजखरसावां और महालीमरूप स्टेशन के बीच की बताई जा रही है, जहां रेल ट्रैक के किनारे नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन में सफर कर रही महिला अचानक विचलित हो गई और गोद में मौजूद बच्चे को खिड़की से बाहर फेंक दिया. घटना के…
आदित्यपुर: आदित्यपुर दो रोड नंबर-7 स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी भारत में संचार क्रांति के जनक थे. उन्होंने देश में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया, 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार दिलाया, दल-बदल कानून लागू किया और नई शिक्षा नीति लाने का कार्य किया. वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी…
सरायकेला: नगर क्षेत्र के पटरासाई में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब तोड़ी जा रही दो मंजिला इमारत का ऊपरी हिस्सा अचानक भरभराकर मुख्य सड़क पर गिर पड़ा. घटना के समय सड़क पर कोई राहगीर या वाहन नहीं होने से जनहानि नहीं हुई, लेकिन पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार संतोष शर्मा की बिल्डिंग को तोड़ने का कार्य चल रहा था. स्थानीय लोगों का आरोप है कि ध्वस्तीकरण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था. न तो सड़क की बैरिकेडिंग की गई थी और न ही सुरक्षा घेरा बनाया गया…