- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष मोबाइल खोज अभियान के तहत सरायकेला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. शनिवार को सरायकेला थाना पुलिस ने अभियान के दौरान गुम हुए कुल 08 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया. मोबाइल वापस मिलने पर लाभुकों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी. कई लोगों ने अपने मोबाइल के वापस मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी, लेकिन सरायकेला पुलिस ने तकनीक और सक्रियता के माध्यम से असंभव को संभव कर दिखाया. यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में…
आदित्यपुर: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने एक बेहद जटिल ब्रेन सर्जरी सफलतापूर्वक कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में 48 वर्षीय मरीज दीनबंधु गोप की “बाइ-फ्रंटल डीकंप्रेसिव क्रैनियोटॉमी” जैसी गंभीर और क्रिटिकल सर्जरी सफलतापूर्वक की गई. अस्पताल सूत्रों के अनुसार यह ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण था और मरीज की स्थिति गंभीर बनी हुई थी. इसके बावजूद डॉक्टरों की टीम ने अपनी जिम्मेदारी और अनुभव का परिचय देते हुए सफल ऑपरेशन कर मरीज को नई उम्मीद दी. उल्लेखनीय है कि नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लगातार गंभीर बीमारियों के इलाज…
जामताड़ा: शहर स्थित रजवाड़ी इंडोर स्टेडियम में जामताड़ा जिला इंडोर एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर खिलाड़ियों को नई तकनीक सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं. उन्होंने आयोजन के लिए जामताड़ा जिला इंडोर गेम्स एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी. शिविर में ताइक्वांडो, योग, बैडमिंटन, कैरम, टेबल टेनिस, शतरंज, गतका, राइफल शूटिंग, आर्म रेसलिंग…
कांड्रा: सरायकेला- खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्दीबेड़ा टोल के समीप शनिवार शाम एक सड़क हादसे में कई यात्री घायल हो गए. जानकारी के अनुसार रांची की ओर से आ रही सफारी कार ने कांड्रा से चांडिल जा रहे पैसेंजर ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया. हादसे में ऑटो में सवार सभी यात्री घायल हो गए. इनमें तीन लोगों को हल्की चोटें आईं, जबकि चार घायलों को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस इलाज के लिए अपने साथ ले गई. बताया जा रहा है कि…
चाईबासा: कोल्हान प्रमंडल पान तांती कल्याण समिति के प्रखंड इकाई सोनुआ के तत्वावधान में शनिवार को असंतालिया पंचायत इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष हीरालाल तांती ने की. बैठक में समाज की एकता, उत्थान और विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में असंतालिया पंचायत अंतर्गत हांडीमारा, एदेलबेडा और गोलासई गांवों के समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान समाज को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज के विकास और सामाजिक कार्यों के…
सरायकेला: आगामी ईद- उल- आजहा (बकरीद) पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की संयुक्त अध्यक्षता में शनिवार को जिलास्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विधि- व्यवस्था, साफ- सफाई, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवा और यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक में उपायुक्त ने अनुमंडल और थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित कर सभी आवश्यक तैयारियां समय पूर्व पूरी करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान सभी प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी…
सरायकेला: नगर पंचायत द्वारा आम लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ घर- घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से बड़ी पहल की गई है. नगर पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में जन वितरण प्रणाली (PDS) के पारदर्शी संचालन और वार्ड स्तर पर विशेष शिविर लगाने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने की. बैठक में उपाध्यक्ष अविनाश कवि, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, राशन दुकानदार और महिला समूहों के प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक में पीडीएस दुकानदारों को “एक राष्ट्र, एक…
सरायकेला: जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू किया है. समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त नितीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित नारको समन्वय केंद्र समिति की बैठक में अवैध अफीम खेती, ड्रग्स कारोबार, अवैध शराब और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया गया. बैठक में स्पष्ट कहा गया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रशासन ने अफीम प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर विशेष अभियान चलाने, संयुक्त…
जामताड़ा: जिले के मिहिजाम थाना परिसर में शनिवार को आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने की. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वसीम रज़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहे. बैठक में नगर प्रभाग इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान, मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष जयश्री देवी, उपाध्यक्ष महावीर राय और नगर प्रबंधक विजय कुमार समेत बड़ी संख्या में शांति समिति के सदस्य शामिल हुए. बैठक के दौरान सोशल मीडिया पर भड़काऊ और शांति-सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट पर रोक लगाने की मांग उठाई…
सरायकेला: अनुमंडल दंडाधिकारी न्यायालय ने आदित्यपुर- कांड्रा- सरायकेला पथ की जर्जर स्थिति को गंभीर मानते हुए सड़क मरम्मत और नियमित निरीक्षण का निर्देश दिया है. जन कल्याण मोर्चा बनाम सीनियर मैनेजर जेआरडीसीएल मामले में Misc Case No. 260/2023, बीएनएसएस धारा 152 (पूर्व दंड प्रक्रिया संहिता धारा 133) के तहत सुनवाई के बाद अनुमंडल दंडाधिकारी अभिनव प्रकाश ने 25 अप्रैल 2026 को आदेश जारी किया है. अपने आदेश में अनुमंडल दंडाधिकारी ने सीनियर मैनेजर जेआरडीसीएल और कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल सरायकेला- खरसावां को सड़क का समय- समय पर निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराने का निर्देश दिया है.…