- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: आलोक कुमार एक ओर जहां आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने वाले संवेदनशील प्रशासक के रूप में नजर आए, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों और कर्मियों को स्पष्ट चेतावनी भी दी. शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ओपीडी, पंजीयन काउंटर, दवा वितरण केंद्र, कोल्ड चेन, स्टोर रूम, जनरल एवं इमरजेंसी वार्ड, पैथोलॉजी लैब, ऑपरेशन थिएटर और एमटीसी सेंटर सहित अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल परिसर…
जामताड़ा: जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और जनहितैषी बनाने की दिशा में उपायुक्त Alok Kumar लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने शनिवार को नारायणपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न शाखाओं में जाकर अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति, कार्यालय अभिलेखों तथा कार्यप्रणाली की समीक्षा की. उन्होंने कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों के कार्य समय पर पूरे किए जाएं ताकि…
सरायकेला: जिले में कारा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त नितीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की संयुक्त अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में जेल सुरक्षा से लेकर बंदियों की सुविधाओं तक सभी बिंदुओं पर गंभीर समीक्षा की गई. बैठक में जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए. सीसीटीवी कैमरे, जैमर, सायरन, अग्निशमन उपकरण, रात्रि गश्ती और प्रवेश द्वार पर सघन जांच व्यवस्था को प्रभावी…
सरायकेला: जिले के गम्हारिया थाना पुलिस ने टाटा स्टील से बड़े पैमाने पर हो रही लोहा स्क्रैप चोरी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल एक सफेद रंग की महिन्द्रा स्कॉर्पियो वाहन समेत करीब 10 टन अवैध लोहा स्क्रैप जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार 22 मई को गम्हारिया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टाटा स्टील कंपनी गम्हारिया से भारी मात्रा में लोहा स्क्रैप चोरी कर झारगोविन्दपुर रेलवे फाटक के पास जमा किया जा रहा है.…
जामताड़ा: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र से एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है. छात्रा के पिता ने नारायणपुर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कांड संख्या 58/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्राथमिकी के अनुसार, छात्रा 20 मई की सुबह प्रतिदिन की तरह उच्च विद्यालय नारायणपुर जाने के लिए घर से निकली थी. लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची और रास्ते से ही लापता हो गई. परिजनों ने अपने स्तर पर…
जामताड़ा: ईस्टर्न रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत पानागढ़ स्टेशन पर होने वाले प्री नॉन-इंटरलॉकिंग (Pre-NI) एवं नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण 24 मई से 27 मई तक नई दिल्ली- हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. इस दौरान कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट कर चलाया जाएगा. इससे खासकर झाझा, जामताड़ा, आसनसोल और बर्द्धमान सेक्शन के यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार पानागढ़ स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और अधोसंरचना विकास कार्य को लेकर…
कपाली: नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बंधुगोड़ा स्थित हरि मंदिर में आयोजित दो दिवसीय श्री श्री सार्वजनिक हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में ईचागढ़ विधानसभा की विधायक Sabita Mahato शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने हरि मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। हरिनाम संकीर्तन को लेकर पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। भजन-कीर्तन से वातावरण पूरी तरह भक्तिरस में डूबा रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होकर संकीर्तन का आनंद लेते नजर आए। कार्यक्रम में विधायक सबिता महतो के साथ झामुमो पार्टी के अल्पसंख्यक जिला सचिव मोहम्मद अरशद,…
सरायकेला: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर जिले के सभी 14 ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया. जवानों को छतरी, कूलिंग पानी बोतल और ओआरएस उपलब्ध कराया गया ताकि ड्यूटी के दौरान उन्हें गर्मी से राहत मिल सके. ट्रैफिक प्रभारी राजू ने बताया कि लगातार बढ़ते तापमान और तेज धूप में ट्रैफिक जवान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं. ऐसे में उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है. उन्होंने कहा कि जवानों को जल्द ही…
जमशेदपुर: नई दिल्ली में आयोजित जनजाति सांस्कृतिक समागम में भाग लेने जा रहे सैकड़ों लोगों के जत्थे को शुक्रवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रवाना किया. जनजातीय सुरक्षा मंच के तत्वावधान में लाल किले में आयोजित होने वाले इस समागम में देशभर से लाखों आदिवासी समुदाय के लोगों के शामिल होने की संभावना है. इस मौके पर चम्पाई सोरेन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए कृतसंकल्पित है. उन्होंने कांग्रेस पर आदिवासियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड आंदोलन के दौरान आदिवासियों और मूलवासियों पर…
आदित्यपुर: नगर निगम वार्ड संख्या 17 की पार्षद नीतू शर्मा ने वार्ड संख्या 34 निवासी दीपक कुमार सिन्हा को सरकारी योजना के तहत सहायक उपकरण के रूप में ई-रिक्शा प्रदान किया. इस दौरान भाजपा युवा नेता दीपक कुमार सिंह एवं दिव्यांग के परिजन भी मौजूद रहे. बताया गया कि नीतू शर्मा ने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांगजनों से संपर्क करने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि जो दिव्यांगजन सहायक उपकरण खरीदने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें सरकारी प्रावधान के तहत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. इसी अपील के बाद भाजपा युवा…