आदित्यपुर: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने एक बेहद जटिल ब्रेन सर्जरी सफलतापूर्वक कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में 48 वर्षीय मरीज दीनबंधु गोप की “बाइ-फ्रंटल डीकंप्रेसिव क्रैनियोटॉमी” जैसी गंभीर और क्रिटिकल सर्जरी सफलतापूर्वक की गई.

अस्पताल सूत्रों के अनुसार यह ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण था और मरीज की स्थिति गंभीर बनी हुई थी. इसके बावजूद डॉक्टरों की टीम ने अपनी जिम्मेदारी और अनुभव का परिचय देते हुए सफल ऑपरेशन कर मरीज को नई उम्मीद दी.
उल्लेखनीय है कि नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लगातार गंभीर बीमारियों के इलाज और जटिल ऑपरेशनों में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है. अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों का कहना है कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इस सफल सर्जरी के बाद अस्पताल प्रबंधन ने डॉक्टरों और मेडिकल टीम की सराहना की है. स्थानीय लोगों ने भी इसे अस्पताल के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है.



