चाईबासा: कोल्हान प्रमंडल पान तांती कल्याण समिति के प्रखंड इकाई सोनुआ के तत्वावधान में शनिवार को असंतालिया पंचायत इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष हीरालाल तांती ने की. बैठक में समाज की एकता, उत्थान और विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.


बैठक में असंतालिया पंचायत अंतर्गत हांडीमारा, एदेलबेडा और गोलासई गांवों के समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
इस दौरान समाज को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज के विकास और सामाजिक कार्यों के लिए एक साझा “फंड” यानी सामूहिक फंड बनाया जाएगा. इसके तहत तीनों गांवों के प्रत्येक परिवार से हर महीने ₹50 का आर्थिक योगदान लिया जाएगा. समाज के लोगों का मानना है कि इससे जरूरतमंद परिवारों की सहायता और सामाजिक कार्यों को गति मिलेगी.
बैठक में जिला संरक्षक मुनीलाल दास, प्रखंड अध्यक्ष मनोज तांती, प्रखंड सदस्य दारमेनदार दास, पंचायत सचिव ओमलियो तांती, पंचायत कोषाध्यक्ष रामेश तांती, महिला संयोजिका सुलेखा तांती, पंचायत सदस्य रीता दास और आनंद तांती समेत कई लोग उपस्थित रहे. बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा का समापन हुआ. समाज के लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से पान तांती समाज को नई दिशा और मजबूती मिलेगी.
रिपोर्ट: जयंत प्रमाणिक

