- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
चांडिल: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को तिरुलडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी कौशल कुमार ने की. बैठक में चांडिल के वर्तमान पुलिस अंचल निरीक्षक रवि कुमार सिंह, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव, कुकड़ू प्रखंड प्रमुख प्रतिमा बाला सिंह पातर, तिरुलडीह पंचायत के मुखिया रामबालक सिंह, चौड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामलाल सिंह मुंडा, तिरुलडीह पंचायत के सचिव सहित अंजुमन कमेटी एवं शांति समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे. इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने भी बैठक…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशानुसार रविवार को सोनुआ प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रखंड के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया. दिनभर चले इस शिविर में कुल 30 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. शिविर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. देवी प्रसाद हांसदा एवं डॉ. आनंद शिंदे ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया. अधिकारियों और कर्मचारियों ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए रक्तदान अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई. शिविर…
जामताड़ा:आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर रविवार को जामताड़ा थाना परिसर में थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पुलिस-प्रशासन की ओर से लोगों से त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई. साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से बचने तथा किसी भी भ्रामक सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की बात कही गई. थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने कहा कि पर्व के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा. असामाजिक तत्वों और…
सरायकेला : आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को सरायकेला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विनय कुमार ने की. बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, सर्किल इंस्पेक्टर संजय प्रसाद समेत शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे. बैठक में प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विनय कुमार ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि त्योहार खुशियों और सौहार्द का प्रतीक होता है, इसलिए किसी…
जमशेदपुर. उत्तरी करनडीह पंचायत अंतर्गत करनडीह फाटक के समीप दुर्गा मंडप से मंडल चिकन दुकान तक कल्वर्ट सहित नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक एवं मुखिया सिनी सोरेन ने संयुक्त रूप से निर्माण कार्य की आधारशिला रखी. शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी मानिक मलिक ने कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देकर लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना उनका संकल्प है. आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े कार्य लगातार किए जाएंगे.…
गिरिडीह:मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में हुई पायल कुमारी हत्याकांड ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है. इस संवेदनशील मामले को लेकर राज्य सरकार भी गंभीर नजर आ रही है. रविवार को सूबे के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मृतका पायल कुमारी के परिजनों से मिलने सिरसिया पहुंचे और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया. इस दौरान गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा भी मौजूद रहीं. मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और घटना को अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक बताया. उन्होंने कहा कि 20 मई 2026 की सुबह…
जामताड़ा: रूपनारायणपुर रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में करीब 40 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई. युवक चलती ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई. घटना स्टेशन के ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक किनारे हुई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को सूचना मिली कि रेलवे लाइन किनारे एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही RPF की टीम मौके पर पहुंची और युवक को गंभीर हालत में चित्तरंजन केजी अस्पताल…
जामताड़ा: झारखंड सरकार भले ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र जामताड़ा में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है. शनिवार रात जामताड़ा सदर अस्पताल में हुई एक घटना ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली और आपातकालीन सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मिहिजाम थाना क्षेत्र के केलाही गांव निवासी पांच माह की गर्भवती महिला प्रीति हांसदा को शनिवार रात अचानक तेज रक्तस्राव होने लगा. परिजन उसे तत्काल जामताड़ा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया पूरी हुई और महिला को…
जामताड़ा: पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करमाटांड़ और नारायणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 मोबाइल फोन, 14 सिम कार्ड, 4 एटीएम कार्ड, 2 लैपटॉप और 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई. छापेमारी दल का नेतृत्व साईबर थाना प्रभारी राजेश मंडल ने किया. टीम में पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार गुप्ता समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे. पुलिस के अनुसार पहली…
जामताड़ा: हॉकी जामताड़ा द्वारा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) एवं फिट इंडिया मूवमेंट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “Sundays on Cycle” कार्यक्रम ने फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और एकता का संदेश दिया. रविवार सुबह रानी सती मंदिर से गांधी मैदान तक आयोजित साइकिल रैली में विभिन्न विद्यालयों एवं खेल संघों से जुड़े लगभग 50 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों के बीच साइकिलिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर यह संदेश दिया कि नियमित साइकिलिंग न केवल शरीर को स्वस्थ रखती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.…