Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा : थाना क्षेत्र के पाकडीह मोहल्ले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 9 वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है. मृतक की पहचान संदीप मंडल के पुत्र राज मंडल के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, राज मंडल बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे घर से खेलने के लिए निकला था. काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. इसी दौरान मोहल्ले के कुछ लोगों की नजर तालाब में तैर रहे बच्चे पर पड़ी. देखते ही देखते…

Read More

खूंटी: जिले के सायको थाना क्षेत्र में हुए चर्चित डबल मर्डर केस का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जांच में जो वजह सामने आई है, उसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. दरअसल बीते 17 मई को मारंगबुरु पहाड़ की गुफा से जिउरी गांव निवासी 17 वर्षीय विशु पाहन और 17 वर्षीय सुमी मुंडू का शव बरामद हुआ था. दोनों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर शव को गुफा में छिपा दिया गया था. घटना के बाद इलाके…

Read More

सरायकेला :आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर खरसावां पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय नजर आ रही है. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देशानुसार बुधवार को खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में खरसावां शहरी क्षेत्र समेत ग्रामीण इलाकों में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान पुलिस बल ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की. फ्लैग मार्च खरसावां थाना परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, बस स्टैंड, मस्जिद क्षेत्र, चौक-चौराहों, संवेदनशील मोहल्लों एवं ग्रामीण…

Read More

जमशेदपुर:ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पटमदा सर्किल के डीएसपी दयानंद कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें ईदगाह आने का न्योता दिया. प्रतिनिधिमंडल ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर डीएसपी का स्वागत एवं अभिनंदन किया. इस अवसर पर पटमदा सर्किल डीएसपी दयानंद कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन हमेशा सभी पर्व-त्योहारों में आम जनता के साथ खड़ा रहता है. उन्होंने कहा कि उनकी पूरी पुलिस टीम बकरीद के मौके पर लोगों के बीच मौजूद रहेगी तथा सभी नागरिकों को ईद की मुबारकबाद भी देगी. प्रतिनिधिमंडल…

Read More

जामताड़ा:ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को जामताड़ा शहर में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वसीम राजा के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना था. फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न चौक-चौराहों एवं संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि पर्व के…

Read More

सरायकेला :आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सरायकेला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर बुधवार को सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में शहर एवं आसपास के संवेदनशील इलाकों में सशस्त्र फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने लोगों से शांति, भाईचारा एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की. फ्लैग मार्च सरायकेला थाना परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, मस्जिद रोड, पुराना बस स्टैंड, गुदड़ी बाजार, धर्मशाला रोड, विभिन्न वार्ड क्षेत्रों एवं अन्य संवेदनशील इलाकों…

Read More

जामताड़ा: ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जामताड़ा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. उपायुक्त आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर जिलेभर में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. प्रशासन की ओर से बताया गया है कि इस वर्ष बकरीद का पर्व 28 मई, गुरुवार को मनाया जाएगा. हालांकि चांद दिखने के आधार पर तिथि में परिवर्तन संभव है. पर्व के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी ईदगाहों एवं मस्जिदों में सामूहिक नमाज अदा करेंगे. भीड़ अधिक…

Read More

जामताड़ा:ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जामताड़ा पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह ने बुधवार को नारायणपुर एवं करमाटांड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों का दौरा कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर, मुरलीपहाड़ी टीओपी, कमलपुरा, लखनुडीह तथा कोरीडीह-02 समेत कई संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने मुरलीपहाड़ी टीओपी में उपलब्ध संसाधनों, पुलिस बल की तैनाती एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. साथ ही प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों को नियमित…

Read More

गम्हरिया: सरायकेला- खरसावां पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी बुधवार को रूटीन निरीक्षण के क्रम में आरआईटी थाना और गम्हरिया थाना पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्था और लंबित मामलों की गहन समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना में दर्ज लंबित कांडों की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित पुलिस अधिकारियों को मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. उन्होंने अपराध नियंत्रण, वारंट निष्पादन, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और नियमित गश्ती व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा- निर्देश दिए. एसपी ने थाना परिसर की साफ- सफाई, रिकॉर्ड संधारण, मालखाना और हाजत का भी निरीक्षण किया.…

Read More

आदित्यपुर: थाना क्षेत्र के जमालपुर में जमीन विवाद को लेकर तनाव का मामला सामने आया है. पीड़ित पक्ष ने भाजपा नेता समेत कई लोगों पर सरकारी सीमांकन के बाद बनाई गई बाउंड्री वॉल को जबरन तोड़ने और धमकी देने का आरोप लगाया है. इस मामले में अमित कुमार सिंह और अभिमन्यु कुमार ने आदित्यपुर थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गम्हरिया अंचल कार्यालय द्वारा सीमांकन किए गए जमालपुर मौजा स्थित खाता नंबर 23, प्लॉट नंबर 60, रकवा 2.85 डिसमिल जमीन पर उन्होंने बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया था. शिकायत के अनुसार उनकी अनुपस्थिति में भाजपा नेता…

Read More