- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर: चाकुलिया क्षेत्र में ग्रामीण पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई नया बाजार इलाके में की गई, जहां लंबे समय से गांजा बिक्री की शिकायत पुलिस को मिल रही थी. गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेश गागराई के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से 336 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 16 हजार 800 रुपये बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नया बाजार क्षेत्र में छोटे-छोटे…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित निक्को पार्क वाटर पार्क में बुधवार को छेड़खानी की घटना को लेकर जमकर हंगामा हो गया. बताया जा रहा है कि एक युवती अपने परिजनों के साथ वाटर पार्क घूमने पहुंची थी. इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने कथित तौर पर युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी. विरोध करने पर युवती और उसके परिजनों के साथ मारपीट भी की गई. घटना के बाद वाटर पार्क परिसर में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने कार्रवाई करते…
चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और विधि- सम्मत तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र में बुधवार को व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व चांडिल एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक, दंडाधिकारी, कपाली ओपी प्रभारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल ने संयुक्त रूप से किया. प्रशासनिक टीम ने अब तक क्षेत्र के लगभग 06 से 07 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की, जहां अवैध रूप से गोवंशीय पशुओं के भंडारण की…
सरायकेला: नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 स्थित गुड़ियाडी टोला में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गंभीर रूप से गहरा गया है. पिछले कई दिनों से इलाके की जल मीनार खराब पड़ी हुई है. वहीं मोहल्ले में लगे हैंडपंप भी खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. तेज धूप और लगातार बढ़ते तापमान के बीच लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. सुबह से लेकर देर शाम तक महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे पानी की तलाश में परेशान नजर आ रहे थे. स्थिति की जानकारी मिलते ही नगर…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित जुबली पार्क गोलचक्कर के पास बुधवार सुबह करीब 9 बजे दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद एक कार करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गई. दुर्घटना के दौरान दोनों कारों के एयरबैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया और वाहन सवार लोगों की जान बच गई. हादसे में शामिल वाहनों में एक किया कार और दूसरी मारुति सुजुकी ब्रेजा संख्या JH05DH- 4339 शामिल…
जमशेदपुर: सऊदी अरब में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया. राबिग सहित विभिन्न शहरों की मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क और दुनिया में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी. नमाज के बाद लोगों ने एक- दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. राबिग स्थित अल हसन मस्जिद में भी ईद की नमाज के दौरान भारी भीड़ देखने को मिली. ईद- उल- अजहा के मौके पर लोगों ने हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की सुन्नत को याद करते हुए कुर्बानी की रस्म अदा की. वहीं…
जामताड़ा: जिले में हाल के दिनों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच अब ‘रेकी गैंग’ की आहट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. जामताड़ा थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक की गतिविधियां देर रात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार बीते शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक युवक सुभाष चौक स्थित जिला परिषद कार्यालय के पीछे बने एक अपार्टमेंट के आसपास संदिग्ध गतिविधियां करते देखा गया. युवक काफी देर तक इलाके की रेकी करता रहा और उसकी हरकतें वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में…
जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अपराधियों ने पांच घंटे के भीतर दो अलग- अलग स्थानों पर फायरिंग कर दहशत फैला दी. दोनों घटनाओं में कुल पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है. जानकारी के अनुसार पहली घटना नामदा बस्ती स्थित गुरुद्वारा के पीछे हुई, जबकि दूसरी घटना देर रात करीब 12:56 बजे राज नामक व्यक्ति के घर के बाहर हुई. दूसरी वारदात में अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली राज की थार गाड़ी में जा लगी. पीड़ित राज ने बताया कि घटना से…
जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नामदा बस्ती में फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. मामले में अमन सिंह नामक युवक ने अपने पड़ोसी वीर सिंह उर्फ पंडित के खिलाफ गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए जान मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाया है. शिकायत के अनुसार अमन सिंह ने बताया कि उसका भाई विक्की सिंह नशे और अन्य गलत आदतों की गिरफ्त में है. अमन का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला वीर सिंह उर्फ पंडित उसके भाई को गलत…
जमशेदपुर: परसुडीह थाना अंतर्गत किताडीह माखन गली, कम्युनिटी सेंटर के समीप से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है, इस खबर को सुनते ही ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, और आरोपी को पकड़ने के लिए पूरे बस्ती के लोग एकत्रित होकर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की मगर वो भाग निकला. पुलिस घटनास्थल पहुंचकर बच्ची को अपने कब्जे में लेकर मेडिकल के लिए भिजवा दिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है ऐसे पूरे घटना की छानबीन…