- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
चाईबासा: सोनुआ प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह केसीसी मेगा शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक जगत माझी शामिल हुए. उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और किसानों को कृषि, पशुपालन तथा सरकारी योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया. किसानों और कृषक मित्रों को संबोधित करते हुए विधायक जगत माझी ने कहा कि दूसरे प्रदेशों में जाकर 12 घंटे की कठिन मजदूरी करने से बेहतर है कि लोग अपने खेतों में मेहनत करें. उन्होंने कहा कि यदि किसान आधुनिक कृषि तकनीकों और…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोनुआ प्रखंड कार्यालय परिसर में ‘चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो’ अभियान का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सोमनाथ उरांव की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों और ग्रामीणों ने भाग लिया. अभियान के तहत लोगों को स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर खुलकर चर्चा करने, जागरूक रहने और सामाजिक झिझक को दूर करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड उपप्रमुख रचना महतो ने ‘चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो’ जागरूकता रथ को हरी झंडी…
आदित्यपुर: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 स्थित रोड नंबर 18 में चल रहे पीसीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. करीब 20 लाख 35 हजार 448 रुपये की लागत से बनाई जा रही सड़क के निर्माण के दौरान कथित तौर पर ऐसी लापरवाही बरती गई कि सड़क के नीचे बिछाई गई जल-नल योजना की पाइपलाइन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इससे न केवल पेयजल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है, बल्कि सरकारी राजस्व को भी भारी नुकसान पहुंचा है. स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क निर्माण के लिए की गई…
जामताड़ा: सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुई दोस्ती एक नाबालिग किशोरी के लिए मुसीबत बन गई. मिहिजाम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता 16 वर्षीय किशोरी को धनबाद से सकुशल बरामद कर लिया है. मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार मिहिजाम थाना क्षेत्र के बोदमा गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी अचानक घर से लापता हो गई थी. बेटी के गायब होने से चिंतित परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता…
आदित्यपुर: नगर निगम ने वार्ड संख्या 22 स्थित एक भूखंड पर आवासीय भूमि के कथित व्यावसायिक उपयोग को लेकर संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है. निगम ने भवन निर्माण और भूमि उपयोग से जुड़े सभी दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है. नगर निगम द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश के आलोक में प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वार्ड संख्या 22 के होल्डिंग संख्या 26/8 एवं प्लॉट संख्या 42 की आवासीय भूमि पर स्वीकृत…
जामताड़ा: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) ने झारखंड में संगठन विस्तार अभियान को गति देते हुए विभिन्न जिलों में जिला अध्यक्षों एवं कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की है. यह नियुक्तियां NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव द्वारा तत्काल प्रभाव से की गई हैं. जारी सूची के अनुसार अक्षय कुमार सिंह को जामताड़ा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वहीं मुन्ना हेंब्रम को दुमका जिला अध्यक्ष बनाया गया है. खूंटी जिले में राहुल केसरी को जिला अध्यक्ष तथा ऋषभ कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. धनबाद जिले में साहिल…
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर में शनिवार को टाटा मोटर्स की अधिकृत व्यवसायिक वाहन डीलर मिथिला मोटर्स में टाटा के नए अत्याधुनिक कमर्शियल वाहनों TATA AZURA 710, TATA AZURA 1212 और TATA AZURA 1918 का भव्य शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम के दौरान वाहनों को औपचारिक रूप से लॉन्च कर ग्राहकों के लिए पेश किया गया. कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि AZURA सीरीज के इन नए वाहनों को आधुनिक तकनीक, बेहतर माइलेज, दमदार प्रदर्शन और ड्राइवरों की सुविधा को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है. नए मॉडल परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों की जरूरतों को पूरा करने में…
आदित्यपुर: नगर निगम के अधिकृत संवेदकों का आक्रोश शनिवार को खुलकर सामने आया. दर्जनों संवेदकों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और टेंडर प्रक्रिया में सुधार को लेकर अपनी मांगों का ज्ञापन डिप्टी मेयर को सौंपा. प्रदर्शन कर रहे संवेदकों का कहना था कि वर्तमान टेंडर व्यवस्था में कई व्यावहारिक समस्याएं हैं, जिससे स्थानीय ठेकेदारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने मांग की कि 10 लाख रुपये तक की योजनाओं के टेंडर ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन मोड में कराए जाएं, ताकि छोटे और स्थानीय संवेदकों को भी समान अवसर मिल सके. संवेदकों ने…
जमशेदपुर: मानगो नगर निगम के ओल्ड पुरुलिया रोड पर अपना मैरिज हॉल के समीप नागरिक सुविधाओं की अनदेखी लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बनती जा रही है. नाली की सफाई के दौरान हटाया गया स्लैब कई महीने बीत जाने के बाद भी दोबारा नहीं लगाया गया है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार संबंधित विभाग ने नाली की सफाई के लिए स्लैब हटाया था. सफाई कार्य पूरा होने के बाद भी नाली को ढका नहीं गया. मुख्य सड़क के किनारे खुली पड़ी नाली राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जोखिम…
जमशेदपुर: मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अशोका टावर के समीप स्थापित बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर इन दिनों घनी झाड़ियों और घास-फूस से घिरा हुआ है. बरसात का मौसम शुरू होते ही यह स्थिति स्थानीय लोगों के लिए चिंता और संभावित खतरे का कारण बन गई है. ट्रांसफार्मर के चारों ओर उगी झाड़ियां विभागीय लापरवाही को उजागर कर रही हैं. साथ ही किसी बड़े हादसे की आशंका को भी बढ़ा रही हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के आसपास लंबे समय से सफाई नहीं कराई गई है. लगातार बढ़ रही झाड़ियों के कारण ट्रांसफार्मर तक पहुंचना भी मुश्किल…