- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां जदुडीह गांव के समीप स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने- सामने हुई जोरदार टक्कर में स्कॉर्पियो सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में सवार चार लोग मुरली पहाड़ी से सहरपुर लौट रहे थे. इसी दौरान नारायणपुर से गिरिडीह की ओर जा रहे एक ट्रक से जदुडीह गांव के पास उनकी सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों…
रामगढ़: जिले के सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र अंतर्गत गिद्दी सी एवं रैलीगढ़ा में शनिवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया. दो वाहनों में सवार होकर पहुंची सीबीआई की टीम ने सीसीएल और लोकल सेल से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर कार्रवाई शुरू की. प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीआई अधिकारियों ने गिद्दी कांटा घर में पदस्थापित कांटा बाबू परशुराम चौधरी, रैलीगढ़ा निवासी रामासिस कुमार, क्लर्क जितेंद्र तथा लंकेश को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. टीम इन सभी से कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में पूछताछ कर रही है.…
रामगढ़: जिले में अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रामगढ़ पुलिस द्वारा संचालित “प्रहरी” अभियान के तहत सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में विशेष पैदल गश्ती अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य नशाखोरी, अड्डेबाजी, छेड़खानी, सड़क किनारे अवैध पार्किंग तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है. अभियान के दौरान प्रतिदिन पुलिस पदाधिकारी एवं जवान ने अपने- अपने क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों, प्रमुख सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पैदल गश्त करते देखे जा रहे हैं. इस दौरान लोगों से संवाद…
रांची: राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के सर्जरी विभाग के पोस्ट ग्रेजुएट प्रथम वर्ष के छात्र डॉ. सानु सनल बरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. उनका शव शहर के कटहल मोड़ स्थित एक मकान से बरामद किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. डॉ. सानु सनल बरवार की मौत की खबर सामने आने के बाद रिम्स परिसर में शोक की लहर दौड़ गई. मेडिकल छात्रों, जूनियर डॉक्टरों और शिक्षकों के बीच इस घटना को लेकर गहरी चिंता देखी जा रही है.…
जमशेदपुर:झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोल्हान प्रमंडल प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि किसी भी वैध मतदाता को उसके संवैधानिक मतदान अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि झारखंड में बड़ी संख्या में आदिवासी, दलित, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक, प्रवासी मजदूर, महिलाएं, बुजुर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोग निवास करते हैं. कई बार इनके पास पुराने दस्तावेज उपलब्ध नहीं होते हैं. ऐसे में केवल दस्तावेजी कारणों से मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत होगा. जम्मी भास्कर ने कहा…
जामताड़ा : नगर परिषद क्षेत्र के कुर्मी पाड़ा (पाइपलाइन हनुमान मंदिर क्षेत्र) में शनिवार को उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब स्थानीय लोगों ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की गैस पाइपलाइन परियोजना में कार्यरत ठेकेदार को कथित रूप से अधूरा कार्य छोड़कर क्षेत्र से सामान समेटते हुए रोक लिया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्धारित शुल्क लेने के बावजूद कई घरों में अब तक गैस पाइपलाइन कनेक्शन नहीं दिया गया है. जानकारी के अनुसार, मिहिजाम क्षेत्र में इन दिनों HPCL की ओर से घर-घर एलपीजी गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है. इस…
सरायकेला: आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नाम शनिवार को एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई. अस्पताल में अत्याधुनिक एआई तकनीक से लैस एमआरआई मशीन का विधिवत उद्घाटन सरायकेला- खरसावां के उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने किया. इस नई सुविधा के शुरू होने से कोल्हान क्षेत्र के मरीजों को उन्नत चिकित्सा जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी. उद्घाटन समारोह में नेताजी सुभाष ग्रुप के चेयरमैन मदन मोहन सिंह, प्रबंध निदेशक विभा सिंह, प्राचार्य डॉ. केएम सिंह, डॉ. एमके सिन्हा, मृत्युंजय झा, केके सिंह समेत अस्पताल के चिकित्सक, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. अस्पताल प्रबंधन…
रांची/ ईचागढ़: विधायक सविता महतो ने रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में पुल निर्माण की मांग उठाई. इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत चार महत्वपूर्ण पुलों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने के लिए मांगपत्र सौंपा. विधायक सविता महतो ने मांगपत्र में ईचागढ़ प्रखंड के टीकर गांव में करकरी नदी पर टीकर पुल, चांडिल प्रखंड में एनएच-33 से जयदा मंदिर जाने वाले मार्ग पर पुल, कुकड़ू प्रखंड के बड़ालापांग एवं सम्पतडीह गांव के बीच शोभा नदी पर पुल तथा नीमडीह प्रखंड के लावा…
कांड्रा : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुरूडीह पंचायत में अवैध देशी शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार सुबह चलाए गए छापेमारी अभियान में पुलिस ने अवैध शराब निर्माण केंद्र को ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में जावा महुआ और शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री नष्ट कर दी. जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू के नेतृत्व में शनिवार सुबह लगभग 5:30 बजे से 6:00 बजे के बीच बुरूडीह पंचायत स्थित नदी किनारे नया घाट एवं नई पुलिया के समीप…
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में सोनुआ पुलिस ने बुधवार अहले सुबह एनएच-320डी स्थित सोनुआ-चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर राघोई के समीप छापेमारी कर अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया. जानकारी के अनुसार, पुलिस की कार्रवाई के दौरान वाहन चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गए. जब्त किए गए सभी वाहनों को सोनुआ थाना लाया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई खनन विभाग द्वारा की जाएगी. प्रशासन और खनन विभाग की संयुक्त सख्ती के बावजूद क्षेत्र में अवैध बालू…