- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत गुलकेड़ा पंचायत में पूर्व उप मुखिया संजय बोयपाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, 44 वर्षीय संजय बोयपाई गुईगांव के निवासी थे और खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. वह गुलकेड़ा पंचायत के उप मुखिया रह चुके थे और क्षेत्र में उनकी अच्छी सामाजिक पहचान थी. उनके परिवार में पत्नी मरियम बोयपाई, पुत्र आकाश बोयपाई और पुत्री शीतल बोयपाई हैं. बताया…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित टीएमएच गोलचक्कर के समीप सोमवार को एक गंभीर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया. बताया जा रहा है कि टाटा स्टील की फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक फायर ब्रिगेड के चक्के में फंस गया जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई. …
जामताड़ा: जिले के मिहिजाम शहर में विद्युत विभाग की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है. हिल रोड स्थित जैन मंदिर के सामने लगे एक जर्जर और असुरक्षित ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक गौ-माता की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर से लटक रहे 11 हजार वोल्ट के खुले तारों की चपेट में आने से गौ-माता की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर…
जमशेदपुर: डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में इलाज के बाद घर लौटे एक युवक की मौत के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा हो गया. परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. मृतक की पहचान सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुईयाडीह कानू भट्टा निवासी 45 वर्षीय श्रवण कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार श्रवण कुमार के पैर में पहले से चोट लगी थी, जिसके कारण सूजन और घाव हो गया था. रविवार सुबह दर्द बढ़ने पर उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया…
हजारीबाग: जिले में झपटमारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला कटकमदाग थाना क्षेत्र के शंकरपुर चौक का है, जहां दिनदहाड़े बस का इंतजार कर रही एक छात्रा से स्कूटी सवार दो बदमाश मोबाइल झपटकर फरार हो गए. पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जानकारी के अनुसार खपिया गांव निवासी बबिता कुमारी सेमेस्टर-4 की इंटरनल परीक्षा देकर घर लौट रही थीं. परीक्षा समाप्त होने के बाद वह शंकरपुर चौक के पास वाहन का इंतजार कर रही थीं. इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उनके हाथ से मोबाइल छीनकर…
सरायकेला: थाना परिसर में मंगलवार को भावुक माहौल के बीच पुलिस विभाग के हवलदार राकेश कुमार को सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई. करीब 39 वर्षों तक पुलिस सेवा में रहने के बाद उनके सेवानिवृत्त होने पर थाना परिवार ने उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. विदाई समारोह में थाना प्रभारी विनय कुमार समेत पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने राकेश कुमार के लंबे सेवाकाल को याद किया. इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. साथियों ने कहा कि उन्होंने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी…
चांडिल: ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने रविवार को चांडिल प्रखंड क्षेत्र में लगभग 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित चार पीसीसी सड़कों का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने चांडिल डैम रोड में जिला परिषद मद से बनने वाली पक्की नाली निर्माण योजना का भी शिलान्यास किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. विधायक सविता महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क और आधारभूत सुविधाएं विकास की नींव होती हैं. लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया है. उन्होंने…
जामताड़ा: प्रखंड के दुलाडीह से चारेडीह आदिवासी टोला तक लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण योजना का रविवार को झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एवं जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने शिलान्यास किया. सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है. शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि जामताड़ा के विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि दुलाडीह और चारेडीह शहर से सटे हुए क्षेत्र हैं, लेकिन सड़क सुविधा के अभाव में…
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ और गोईलकेरा क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई 58 करोड़ रुपये की पोड़ाहाट, सोनुआ और बिला जलापूर्ति योजना वर्षों बाद भी पूरी नहीं हो सकी है. योजना के अधर में लटके रहने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. अब ग्रामीणों ने आंदोलन का रास्ता अपनाने का फैसला किया है. रविवार को बिला क्षेत्र में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अधूरी जलापूर्ति योजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि…
चाईबासा: जिले के थाना क्षेत्र के पुराना मनोहरपुर- मनीपुर मार्ग स्थित कलभट पुलिया के समीप रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि अस्पताल परिसर में परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया. मृतकों की पहचान पुराना मनोहरपुर लोहार टोला निवासी 14 वर्षीय वतन लोहार तथा मनीपुर सांडिल टीला निवासी 18 वर्षीय ओम सांडिल के रूप में हुई है. दोनों मनोहरपुर थाना क्षेत्र के निवासी थे. जानकारी के अनुसार दोनों किशोर स्कूटी से पुराना मनोहरपुर से मनीपुर की ओर…