- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के 57वें ब्रह्मोत्सवम एवं श्री वेंकटेश्वर स्वामी कल्याण महोत्सव का आयोजन 24 जून से 5 जुलाई 2026 तक भव्य रूप से किया जाएगा. 12 दिवसीय यह धार्मिक महोत्सव तिरुमला-तिरुपति देवस्थानम् की परंपराओं और वैदिक रीति-रिवाजों के अनुरूप संपन्न होगा. मंदिर समिति के डिप्टी प्रेसिडेंट जम्मी भास्कर ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेकम्, वाहन सेवाएं, नगर भ्रमण, रथोत्सव तथा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा. इस वर्ष आयोजन को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने की तैयारी की गई है. तिरुपति से…
सरायकेला/आदित्यपुर: 395 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी आदित्यपुर शहरी जलापूर्ति योजना अब लोगों के लिए राहत नहीं, बल्कि सरकारी उदासीनता और प्रशासनिक विफलता का प्रतीक बनती जा रही है. वर्ष 2018 में शुरू हुई यह योजना दिसंबर 2021 तक पूरी हो जानी थी, लेकिन पांच साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आज भी हजारों लोग नियमित पेयजल आपूर्ति का इंतजार कर रहे हैं. इस मुद्दे को लेकर रविवार को जन कल्याण मोर्चा और आदित्यपुर अधिवक्ता संघ की संयुक्त बैठक में प्रशासन, नगर निगम और कार्य एजेंसी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए गए. बैठक की अध्यक्षता जन कल्याण…
जामताड़ा : झारखंड क्रिकेट के इतिहास में पहली बार आयोजित की जा रही झारखंड टी-20 लीग (J-T20) के पहले सीजन की नीलामी में जामताड़ा के युवा क्रिकेटरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की नीलामी शनिवार को जमशेदपुर के एनएच-33 स्थित वेव इंटरनेशनल होटल में संपन्न हुई. नीलामी में जामताड़ा के छह खिलाड़ियों को विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों ने अपनी टीम में शामिल किया. नीलामी में जामताड़ा के उभरते क्रिकेटर राम रोशन शरण सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए. उन्हें धनबाद डायमंड्स ने 3.25 लाख…
जामताड़ा : पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते थे और डेबिट या क्रेडिट कार्ड बंद होने अथवा उसे सक्रिय कराने का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करमाटांड़ थाना क्षेत्र के प्रीतम दास, विनोद दास तथा मोहम्मद तुफान उर्फ तुफान अंसारी के रूप में हुई है. इनमें प्रीतम दास और विनोद दास सगे भाई हैं, जबकि तुफान अंसारी उनका सहयोगी बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को बैंक…
जमशेदपुर: बीएड, एमएड और बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान रविवार को जमशेदपुर के ग्रेजुएट कॉलेज परीक्षा केंद्र पर उस समय विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब कई अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया गया. इसके बाद परीक्षा केंद्र के बाहर छात्रो ने विरोध प्रदर्शन किया और परीक्षा प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया. जानकारी के अनुसार परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 10:15 बजे निर्धारित था, जबकि परीक्षा 10:30 बजे शुरू होनी थी. अभ्यर्थियों का कहना है कि वे परीक्षा प्रारंभ होने से पहले ही केंद्र पर पहुंच गए थे, लेकिन प्रवेश द्वार…
कोलकाता/ हुगली: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कल्याण बनर्जी के साथ कथित धक्का-मुक्की और हमले की घटना के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. घटना के दौरान सांसद को चोट लगने की सूचना है, जिसके बाद उनके समर्थकों और पार्टी नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. जानकारी के अनुसार कल्याण बनर्जी एक स्थानीय कार्यक्रम और जनसंपर्क अभियान के सिलसिले में क्षेत्र में पहुंचे थे. इसी दौरान विरोध-प्रदर्शन और नारेबाजी के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक हुए हंगामे के दौरान सांसद के साथ धक्का-मुक्की हुई,…
जमशेदपुर: उलीडीह ओपी क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आदिवासी क्लब के समीप झाड़ियों में युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. बाद में पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. मृतक की पहचान शकोंसाई रोड नंबर-2 निवासी 24 वर्षीय विकास सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर धारदार…
रामगढ़: पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से कई मोबाइल फोन और फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं, जिनका उपयोग ऑनलाइन ठगी और अवैध बैंकिंग लेनदेन में किए जाने की बात सामने आई है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी अकरम राजा ने बताया कि साइबर अपराध थाना कांड संख्या 05/26 की जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण और मानवीय सूचना के आधार पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था. जांच के क्रम में रामगढ़ थाना क्षेत्र के सूर्यनगर…
देवघर: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर देवघर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और सुगम दर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने तैयारियों की समीक्षा तेज कर दी है. उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया एवं पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने अन्य अधिकारियों के साथ शनिवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया गया. अधिकारियों ने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पेयजल सुविधा, स्वच्छता व्यवस्था, चिकित्सा सेवाओं…
Sahibganj Rabid Dog Attack साहिबगंज: पागल कुत्ते का आतंक, 50 से अधिक लोगों को काटा, दहशत में शहरवासी
साहिबगंज: जिला मुख्यालय क्षेत्र में एक पागल कुत्ते के आतंक से लोगों के बीच दहशत का माहौल है. शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में घूम- घूमकर कुत्ते ने 50 से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. अचानक हुई इस घटना से शहरवासियों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है. जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड, कॉलेज रोड, कुलीपाड़ा, चैती दुर्गा मंदिर क्षेत्र समेत कई मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर कुत्ते ने राह चलते लोगों को अपना शिकार बनाया. हमले में बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी प्रभावित हुए हैं. घटना के बाद घायलों को…