- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: शहर में सार्वजनिक स्थलों की बंदोबस्ती और कथित अवैध वसूली को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. शहर के जागरूक नागरिकों और स्थानीय दुकानदारों ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच की मांग की है. नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि बस स्टैंड, टेंपो-ट्रैकर स्टैंड सहित कई सार्वजनिक स्थलों की बंदोबस्ती नियमों के अनुरूप नहीं की गई है. साथ ही कुछ स्थानों पर दुकानदारों और फुटपाथ व्यवसायियों से कथित तौर पर अवैध वसूली किए जाने का भी आरोप लगाया गया है. ज्ञापन में कहा गया है कि…
जमशेदपुर: पुलिस ने गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई दो गोलीबारी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लोडेड पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है. सीनियर एसपी पीयूष पांडे ने बताया कि 26 और 27 मई की रात हुई फायरिंग की घटनाओं के बाद गोलमुरी थाना में दो अलग-अलग कांड दर्ज किए गए थे. मामले की जांच के लिए विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था. जांच के दौरान पुलिस ने विक्की सिंह गिल उर्फ कुंडी, रविन्द्र कुमार…
जमशेदपुर: बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में सोमवार को पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर 133 एमबीबीएस छात्रों को चिकित्सा स्नातक की डिग्री प्रदान की गई. कॉलेज परिसर में आयोजित इस समारोह में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला. यह कार्यक्रम मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन के 33वें दीक्षांत समारोह के अंतर्गत आयोजित किया गया. शैक्षणिक सत्र 2020-21 के विद्यार्थियों को औपचारिक रूप से डिग्री प्रदान की गई. एमएएचई के कुलपति डॉ. शरथ के. राव ने सभी सफल छात्रों को स्नातक की उपाधि प्रदान कर उनके उज्ज्वल…
जामताड़ा: जिले में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जहां नारायणपुर थाना क्षेत्र के टोपाटॉड गांव निवासी एक मजदूर के बैंक खाते से 61 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई. पीड़ित कमरुल अंसारी ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के अनुसार कमरुल अंसारी मुंबई में एक निर्माण कंपनी में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. उनका बैंक खाता बैंक ऑफ इंडिया की नारायणपुर शाखा में है. पीड़ित के अनुसार उनके खाते में जमा 61 हजार रुपये फोनपे के माध्यम से अलग-अलग ट्रांजैक्शन कर निकाल लिए…
रांची: झारखंड में लगभग तीन वर्षों की देरी के बाद नगर निकाय चुनाव संपन्न हो चुके हैं. चुनाव कराने को लेकर झारखंड हाई कोर्ट ने समय-समय पर सख्त रुख अपनाया था और लोकतांत्रिक व्यवस्था बहाल करने पर जोर दिया था. अब चुनाव होने के बाद राज्य के कई नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों के जनप्रतिनिधि यह सवाल उठा रहे हैं कि यदि चुनाव हो गए हैं तो विकास योजनाओं के लिए पर्याप्त फंड क्यों नहीं मिल रहा है. नगर विकास विभाग के सीमित संसाधनों और कई योजनाओं के धीमे क्रियान्वयन को देखते हुए यह बहस तेज हो गई…
जमशेदपुर: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में सोमवार को दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. विवाद के दौरान मारपीट की घटना हुई, जबकि फायरिंग की चर्चा भी क्षेत्र में तेजी से फैल गई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और विवाद मारपीट में बदल गया. घटना के दौरान हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे आसपास के लोग और दुकानदार भी सहम गए. घटना की सूचना मिलते…
चांडिल: कपाली नगर परिषद क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) कार्यक्रम के तहत मतदाताओं के सत्यापन और भौतिक जांच की प्रक्रिया अपेक्षित गति से नहीं चल रही है. इस पर चिंता व्यक्त करते हुए कपाली नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गोपी कृष्णा ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से जल्द से जल्द अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की है. उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जून से 7 जून 2026 तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. इन शिविरों में प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00…
चाईबासा: झारखंड प्रदेश डिजिटल पंचायत सचिवालय प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ के आह्वान पर पश्चिम सिंहभूम समेत पूरे राज्य में सोमवार से अनिश्चितकालीन डिजिटल हड़ताल शुरू हो गई है. हड़ताल के चलते पंचायत सचिवालयों में संचालित कई ऑनलाइन और ई-गवर्नेंस सेवाओं पर असर पड़ने लगा है. संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पंचायत स्तर पर कार्यरत प्रज्ञा केंद्र संचालक वर्षों से मानदेय, संसाधनों की कमी, आउटसोर्सिंग व्यवस्था में सुधार और कार्य संबंधी समस्याओं को लेकर मांग उठाते रहे हैं. उनका आरोप है कि बार-बार मांग रखने के बावजूद समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. हड़ताल…
सरायकेला: जिले में तंबाकू निषेध एवं नियंत्रण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित यह रथ अगले एक माह तक जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगा. उपायुक्त ने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक है. इसके कारण कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बीमारियां और कई अन्य जानलेवा रोग उत्पन्न होते हैं. उन्होंने लोगों से तंबाकू और तंबाकू…
सरायकेला: दुष्कर्म के मामले में वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को खरसावां थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी कानून की गिरफ्त से बचने के लिए अपना नाम बदलकर दूसरे जिले में रह रहा था, लेकिन पुलिस की लगातार निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस के अनुसार खरसावां थाना कांड संख्या-08/18, दिनांक 07 फरवरी 2018 में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत दर्ज मामले में आरोपी पातुई बोयपाई के खिलाफ स्थायी वारंट जारी था. आरोपी लंबे समय से फरार…