Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

चाईबासा: गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत आराहासा पंचायत में आराहासा- कुरकुटीहा- बोरोई- सागाजाटा सड़क निर्माण कार्य को पूरा कराने की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई. ग्रामीण मुंडा यदु अंगारिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में चार वर्षों से अधूरी पड़ी सड़क के कारण लोगों को हो रही परेशानियों पर गंभीर चर्चा की गई. ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क पंचायत के कई गांवों को मुख्य सड़क और प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा रहने से हजारों लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.…

Read More

जमशेदपुर: बुधवार को दक्षिण छोटानागपुर प्रक्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मनोज कौशिक ने कोल्हान क्षेत्र की कानून- व्यवस्था और पुलिस कार्यों की विस्तृत समीक्षा की. वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में कोल्हान डीआईजी, पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी, सरायकेला- खरसावां की एसपी तथा पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के एसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में लंबित कांडों की प्रगति, विशेष जांच दल (SIT) से जुड़े मामलों, SIPU, ICJS और CCTNS की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई. इसके अलावा यातायात व्यवस्था, प्रमुख पर्यटन स्थलों की सुरक्षा, डायल-112 सेवा के संचालन और ITSSO परियोजना की प्रगति…

Read More

जमशेदपुर: पुलिस ने जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर में हुई फायरिंग, रंगदारी और तोड़फोड़ की घटना का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से एक अवैध देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक स्कूटी और चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 31 मई को इम्तियाज जनरल स्टोर के संचालक मोहम्मद इम्तियाज के साथ मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़ की गई थी. आरोपियों ने इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से दो राउंड हवाई फायरिंग भी की थी. शिकायत के आधार पर जुगसलाई थाना में…

Read More

सरायकेला: टाउन हॉल में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति द्वारा बीएलए-2 प्रशिक्षण सह कार्यशाला एवं संगठन सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता जागरूकता बढ़ाना तथा बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों और जिम्मेदारियों के प्रति प्रशिक्षित करना था. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष और त्रुटिरहित मतदाता सूची पर निर्भर करती है. उन्होंने कहा कि बीएलए-2 कार्यकर्ताओं की भूमिका निर्वाचन प्रक्रिया में बेहद महत्वपूर्ण है और उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर…

Read More

सरायकेला: कानून से बचने की हर कोशिश आखिरकार नाकाम साबित हुई. बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े एक पुराने मामले में पिछले सात वर्षों से फरार चल रहे अजमानतीय वारंटी को सरायकेला पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. जिले में फरार आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सरायकेला के न्यायालय से निर्गत जी.आर. संख्या 238/19 तथा सरायकेला थाना कांड संख्या 22/19, दिनांक 14 मार्च 2019 से संबंधित मामले में…

Read More

जामताड़ा: नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि तरुण कुमार गुप्ता ने बुधवार को अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर नगर पंचायत के तीन माह के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा. इस दौरान उन्होंने अब तक किए गए कार्यों, चल रही विकास योजनाओं और आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की. प्रेस वार्ता में नगर पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. तरुण गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत ने अल्प अवधि में कई महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत की है. उन्होंने दावा किया कि वर्षों से जाम और उपेक्षित पड़ी नालियों की सफाई…

Read More

जामताड़ा: के गांधी मैदान स्थित समाज कल्याण समिति कार्यालय परिसर में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने नगर पंचायत की कार्यप्रणाली, कथित अवैध वसूली तथा शहर की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र के विभिन्न हाट-हटिया, खुदरा दुकानदारों और व्यवसायियों से जुड़े मामलों में लगातार शिकायतें मिल रही हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है. वीरेंद्र मंडल ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीनों से नगर पंचायत अध्यक्ष के परिजनों द्वारा शहर के विभिन्न हाट-हटिया, गुदरी हटिया, बकरा-बकरी हटिया, बस स्टैंड परिसर, गांधी मैदान…

Read More

सरायकेला: कोल्हान की राजनीति में बुधवार को एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया, जब वरिष्ठ शिक्षाविद्, झारखंड आंदोलनकारी और पूर्व कांग्रेसी नेता कालीपद सोरेन उर्फ केपी सोरेन सैकड़ों समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो गए. जिला मुख्यालय के टाउन हॉल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सिंहभूम सांसद जोबा माझी, मंत्री दीपक बिरुआ, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सविता महतो तथा जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो की मौजूदगी में झामुमो महासचिव विनोद पांडे ने उन्हें पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया. केपी सोरेन का झामुमो में प्रवेश केवल एक नेता का दल परिवर्तन नहीं माना जा…

Read More

चाईबासा: सोनुआ प्रखंड के बारी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का बुधवार को विधिवत शिलान्यास किया गया. स्थानीय विधायक जगत माझी ने पूजा-अर्चना एवं शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की शुरुआत की. यह निर्माण कार्य लघु सिंचाई प्रमंडल के माध्यम से कराया जाएगा. शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विधायक को विद्यालय में कमरों की कमी से अवगत कराया. इसके बाद विधायक ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इसी वित्तीय वर्ष मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय के लिए…

Read More

सरायकेला: झारखंड की प्रतिष्ठित 13वीं सीनियर राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में सरायकेला-खरसावां की टीम अपने दमखम का प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार है. तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी राज्य की विभिन्न मजबूत टीमों के बीच अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे. झारखंड राज्य कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान तथा धनबाद जिला कबड्डी संघ की मेजबानी में 5 जून से 7 जून तक धनबाद स्थित डॉ. जे.के. सिंह मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ लर्निंग में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. राज्य स्तरीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों की…

Read More